
peacock-mehndi-design
सावन के मौके पर हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए मेहंदी लगाई जाती है। मेहंदी का डिजाइन चुनते समय अपने हाथों के आकार के हिसाब से ही डिजाइन को चुनें ताकि वे खूबसूरत नजर आए।

सावन शुरू हो चुका है और इसमें अक्सर हम भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं। वहीं इस समय रखे जाने वाले व्रत भी हमारे लिए बेहद खास होते हैं। हर सुहागन अपने पति की लम्बी आयु के लिए तैयार होती हैं और व्रत रखती हैं। ऐसे में अपने हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए मेहंदी के अलग-अलग डिजाइन लगाये जाते हैं।
इस मौसम में आजकल मोर वाले डिजाइन की मेहंदी को खूब पसंद किया जा रहा है। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं पीकॉक यानी मोर वाले डिजाइन की मेहंदी के कुछ आकर्षक डिजाइंस जिसे आप अपने हाथों में आसानी से बना सकती हैं और अपने हाथों की शोभा बढ़ा सकती हैं।
मोर डिजाइन मेहंदी

बेल में आपको मेहंदी के कई डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन मोर डिजाइन बनाना चाहती हैं तो आप डार्क कलर वाली मेहंदी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं इस तरह का डिजाइन आप बैक और फ्रंट कहीं भी बना सकती हैं। बेल में आप चाहे तो मोर के पंखों को भी बना सकती हैं। हाथों को लम्बा दिखाने के लिए ये डिजाइन काम आ सकता है।
इसे भी पढ़ें : Locket Mangalsutra Design : अभी देखें इन बेहतरीन लॉकेट मंगलसूत्र डिज़ाइन । अभी दौड़ते हुए जाएंगी खरीदने
मोर डिजाइन मेहंदी फुल हाथ की

मेहंदी का कट आउट डिजाइन आजकल काफी चलन में है। वहीं इसमें आप मोर के पंखों को फैला हुआ बना सकती हैं। इसमें आप कलाई के जरिये डिजाइन को शुरू कर सकती हैं और आगे उंगलियों की तरफ मोर बना सकती हैं। आउटलाइन करने के लिए आप पतले मेहंदी के डिजाइन को बनाएं। छोटे हाथों के लिए यह कट आउट मेहंदी डिजाइन बेस्ट रहेगा।
मोर डिजाइन मेहंदी सुन्दर

आजकल डबल मोर डिजाइन की मेहंदी को काफी पसंद किया जा रहा है। इस तरह की मेहंदी के साथ आप उंगलियों को भरा हुआ बना सकती हैं। उंगलियों के लिए आप लाइन डिजाइन की मेहंदी को लगा सकती हैं। बता दें कि इस तरह का मेहंदी डिजाइन खासकर चौड़े हाथों पर खूबसूरत नजर आता है।
इसे भी पढ़ें : सावन में पहनें हरी साड़ियों के ये लेटेस्ट डिजाइन
मोर पंख डिजाइन मेहंदी

मोर का डिजाइन बनाना मुश्किल लग रहा है तो आप इस तरीके से केवल मोर के पंखों को बना सकती हैं। मेहंदी के डिजाइन को और भी ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए कुछ हटकर ट्राई करना चाहती हैं तो भगवान श्री कृष्णा की बांसुरी भी बना सकती हैं। इस तरह का डिजाइन पर बेहद खूबसूरत नजर आएगा। बता दें कि इस डिजाइन को बनाने के लिए आप कंघी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आपको मोर वाले मेहंदी के ये डिजाइंस और लगाने का आसान तरीका पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए UPRISING BIHAR को फॉलो करें।
4 thoughts on “सावन में हाथों की शोभा बढ़ाएंगे मोर वाली मेहंदी के ये आकर्षक डिजाइंस”
Comments are closed.