
शिक्षक, एक ऐसे व्यक्ति जो हमारे जीवन की आधारशिला को रखते हैं। एक शिक्षक न केवल अपने छात्रों को शिक्षा देता है बल्कि नैतिक मूल्यों के लिए भी प्रेरित करता है। शिक्षक हमारे जीवन में कई तरह से अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। भारत में शिक्षक दिवस उसकी शिक्षा प्रणाली में शिक्षकों के योगदान को याद करने के लिए मनाया जाता है। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों में तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है जिससे शिक्षकों को भी प्रेरणा मिलती है। और छात्र अपने शिक्षकों के लिए उनकी भावना को प्रदर्शित करते हैं। आज की हमारे लेख में हम जानेंगे कि शिक्षक दिवस कब है और इसे कैसे मनाया जाता है। तो आईए जानते हैं…
कितने तारीख को है शिक्षक दिवस?

दोस्तों शिक्षक दिवस हमारे देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर 5 सितंबर को मनाया जाता है। डॉ सर्वपल्ली ने अपने छात्रों से उनके जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की इच्छा जाहिर की थी। इस वजह से इनके जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। साथ ही यह दिन शिक्षक और छात्र के संबंधों को भी और मजबूत बनाता है और छात्रों के हृदय में अपने शिक्षक के प्रति और आदर और सम्मान की भावना को बढ़ावा देता है।
यह भी पढ़ें:- नेता जी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि:एक महान स्वतंत्रता सेनानी की याद में |
कौन थे डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन?
डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु में हुआ था। बचपन से ही किताबे पढ़ने का बहुत शौक था। उन्होंने दर्शनशास्त्र में अपनी पढ़ाई पूरी की और उसके बाद एक प्रोफेसर बन गए। उन्होंने शिक्षा को एक प्रभावशाली रूप में देखा और उसका काफी प्रसार भी किया। अपने अनोखे तरीके से पढ़ाने की वजह से वह धीरे-धीरे देशभर में प्रचलित हो गए। और उन्हें पहली बार उपराष्ट्रपति के रूप में चुना गया और उसके बाद वह देश के दूसरे राष्ट्रपति भी बने। भारत की सेवा के बाद अंततः 17 अप्रैल 1975 में को उनका निधन हो गया।
कैसे मनाए शिक्षक दिवस?

वैसे तो शिक्षक दिवस के अवसर पर स्कूल और कॉलेज में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों में छात्र अपने शिक्षक के लिए भाषण, नृत्य, कविता जैसी कई चीज तैयार करते हैं। साथी शिक्षकों को सम्मानित कर उन्हें पुरस्कार भी दिया जाता है। पर इसके साथ ही हमे शिक्षक दिवस अपने गुरु को धन्यवाद करने के लिए मनाना चाहिए। हमें उन्हें बताना चाहिए की उनकी दी हुई शिक्षा के लिए हम उनके कितने आभारी है।
यह भी पढ़ें:- पूरे देश के दिलों में बसे अटल जी की यादें: एक महान नेता की पुन्यतिथि पर उनके योगदान का सम्मान
तो दोस्तो आज हमने आपको शिक्षक दिवस के बारे में संपूर्ण जानकारीं उम्मीद करती हुं कि आपको यह पोस्ट पसंद आई दो। ऐसी ही रोचक जानकारी के लिए जुड़िए इस चैनल से…