
कमल, चैत्र नवरात्रि माँ दुर्गा, नवरात्रि मां दुर्गा, नवरात्रि मां दुर्गा की आरती, नवरात्रि मां दुर्गा देवी, नवरात्रि माँ दुर्गा फोटो, मां दुर्गा, मां दुर्गा की नवरात्रि, हैप्पी नवरात्रि विशेष मां दुर्गा
नवरात्रों में हर ओर ख़ुशी और उल्लास का माहौल होता है। इन दिनों हर दिन मां दुर्गा के अलग अलग स्वरूप को पूजा जाता है। हर दिन माता का पूजन और साज – शृंगार भी किया जाता है। हर दिन माता को पुष्प भी अर्पण किये जाते हैं। पर क्या आप जानते हैं की हर दिन माता को कौनसा पुष्प चढ़ाना चाहिए ? जिससे परिवार पर उनका आशीर्वाद बना रहे और घर में धन-समृद्धि की कभी कमी न हो.
आइये जानते हैं।

शास्त्रों के मुताबिक माता दुर्गा को कमल और चंपा की कली छोड़कर बाकी किसी और फूल की कली अर्पित नहीं करनी चाहिए. ऐसा करना अनिष्ट को आमंत्रण देना होता है. इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि माता दुर्गा को भूलकर भी बेल अर्पित नहीं करनी चाहिए. ऐसा करने से मां दुर्गा नाराज हो जाती हैं, जिसका खामियाजा परिवार को भुगतना पड़ता है.
यह भी पढ़ें :- नौ दिनों तक क्यों मनाई जाती है नवरात्रि ?
महादेव और श्री हरी की कमल कथा
कमल का पुष्प भगवान नारायण का प्रतीक है। कहा जाता है की भगवान विष्णु अपने आराध्य महादेव की पूजा कर रहे थे। उन्होंने प्रभु को एक हज़ार कमल के पुष्प चढ़ाने का वचन लिया। भगवान शिव ने नारायण की परीक्षा लेने हेतु एक कमल का पुष्प छुपा दिया।
नारायण को जब ज्ञात हुआ की एक पुष्प गायब है तो वह बेहद व्याकुल हो गए। प्रभु के पूजन में एक पुष्प की कमी से पूजा अधूरी रह जाती , और पूजा के बीच में से वह उठ नहीं सकते थे। इसी असमंजस में भगवान विष्णु ने ध्यान किया की उनके नेत्र भी तो कमल के सामान हैं , उन्होंने फैसला किया की महादेव की पूजा सफल करने के लिए वह अपना एक नेत्र उनको अर्पित करेंगे।
जैसे ही प्रभु को यह ज्ञात हुआ वह तुरंत श्री हरी के सामने प्रकट हुए और उन्हें प्रसन्न हो आशीर्वाद दिया।

बता दें कि मां को हमेशा लाल रंग के पुष्प भी अर्पित करें। खासतौर पर कमल का फूल चढ़ाना अति शुभ होता है। साथ ही बहुत से देवी-देवता भी कमल पर ही विराजमान होते हैं। यही कारण है कि इसे समस्त पुष्पों में सर्वाधिक पवित्र माना गया है। कमल पुष्प किसी भी देवी-देवता को चढ़ाकर उनसे मनचाहा वरदान प्राप्त किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें :- नवरात्रि 2023:नवरात्रि के दौरान रोजाना करें माँ दुर्गा की ये आरती होगी मन की शुद्धि
मां दुर्गा : 108 कमल के फूलों का महत्व
108 कमल के फूल देवी दुर्गा के 108 नामों का प्रतीक हैं।
फूल प्रत्येक हिंदू पूजा और अनुष्ठान का एक अभिन्न अंग हैं। और सभी फूलों में से कमल को सबसे शुभ और पवित्र माना जाता है। कमल सौंदर्य और अनासक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। कमल का पौधा कीचड़ भरे पानी में पनपता है, फिर भी फूल बिना गंदा या गीला हुए ऊपर उठ जाता है। कमल इस बात का प्रतीक है कि किसी को अपने परिवेश से बिना किसी लगाव के कैसे रहना चाहिए।

उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।
फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे
” और भी खुबसुरत डिजाईन यहाँ देखे “
इसे भी देखे :