
जंगल रहस्य
Hoia Baciu Forest: विश्व के एक देश में ऐसा रहस्यमयी जंगल मौजूद है जिसकी कहानी कई सालों से रहस्यमयी बनी हुई है। इस जंगल से इंसान भी अचानक से गायब हो जाता है।

Hoia Baciu Forest Mystery In Hindi: विश्व का लगभग हर कोना किसी न किसी अचंभित कर देने वाले रहस्यों से भरा हुआ है। दुनिया में स्थित कुछ रहस्यमयी जगहों के बारे में जब कोई पढ़ता है या सुनता है, तो वो इंसान कुछ समय के लिए सच में अचंभित हो उठता है कि क्या सच में ऐसा कुछ हो सकता है।
काला सागर के पास स्थित विश्व का एक ऐसा देश है जो कई रहस्यमयी कहानियों के लिए पूरे देश में फेमस है, लेकिन सबसे अधिक कोई रहस्यमयी स्थान है तो उसका नाम होया बस्यु जंगल (Hoia Baciu Forest) है।
इस आर्टिकल में हम आपको होया बस्यु जंगल की रहस्यमयी कहानियों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन कहानियों के बारे में जानने के बाद आप भी कुछ समय के लिए अचंभित हो सकते हैं।
होया बस्यु जंगल कहां है? (Hoia Baciu Forest)

इस जंगल की रहस्यमयी कहानियों के बारे में जानने से पहले यह जान लेते हैं कि यह रहस्यमयी जंगल विश्व के किस देश में मौजूद है। आपको बता दें कि काला सागर के आसपास में स्थित रोमानिया रोमानिया के ट्रांसल्वेनिया प्रांत में होया बस्यु जंगल मौजूद है। यह जंगल बेहद ही घाना और खतरनाक माना जाता है।
इसे भी पढ़ें:घरेलू नुस्खे : केवल दो चीजो को मिलाकर लगाए चेहरे पर ओर मिनटों में पाए चमकदार और बेदाग त्वचा
होया बस्यु जंगल रहस्यमयी कहानी

होया बस्यु जंगल रहस्यमयी कहानी बेहद ही दिलचस्प है। इस खतरनाक जंगल के बारे में कहा जाता है कि यहां एक-दो हजार नहीं, बल्कि सैकड़ों लोग रहस्यमयी तरीके से गायब हो चुके हैं और आज तक कोई नहीं मिला है।
होया बस्यु जंगल को इतना खतरनाक और रहस्यमयी माना जाता है कि इसे कई लोग दुनिया का दुनिया का दूसरा बरमूडा ट्राएंगल भी मानते हैं। कई लोगों का यह मानना है कि इस जंगल में हर समय अजीबो-गरीब घटनाएं होती रहती हैं। (सुसाइड फॉरेस्ट)
क्या सच में भूत से जोड़कर देखा जाता है?
होया बस्यु जंगल के बारे में ऐसे कई मिथक हैं जो इसे और भी रहस्यमयी बनाता है। यह कहा जाता है कि इस घने जंगल पर किसी भूत-प्रेत का साया है, इसलिए कोई भी इस जंगल में घूमने के लिए जाता है वो लौटकर वापस नहीं आता है। (उत्तर प्रदेश के हॉरर प्लेसेस)
इस जंगल को लेकर कई लोगों का मानना है कि इस जंगल में भूत-प्रेत के अलावा एलियन भी रहते हैं और भी इंसान इस जंगल में जाता है एलियन उसे गायब कर देते हैं।
टेढ़े-मेढ़े पेड़ है बेहद खतरनाक

लगभग 700 एकड़ में फैला यह जंगल टेढ़े-मेढ़े पेड़ों के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि इस जंगल में छोटे से लेकर बड़े पेड़ टेढ़े-मेढ़े ही होते हैं और बेहद ही डरावने लगते हैं।
किवदंती के अनुसार एक चरवाहा कुछ भेड़ों के साथ इस टेढ़े-मेढ़े पेड़ों के बीच में गया था और अचानक से गायब हो गया था। माना जाता है कि साल 1870 के आसपास एक लड़की इस खतरनाक जंगल में गलती से पहुंच गई थी और बाद में कभी नहीं मिली।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट UPRISING BIHAR के साथ।