जैसे ही किसी भी तरह का मुकदमा दर्ज होता है तो तुरंत वकील की मदद ली जाती है, लेकिन अगर आपकी मदद कोई भी वकील नहीं कर रहा है, तो ऐसे में आप अपने केस खुद लड़ सकती हैं।

कई बार ऐसा भी हो जाते है जिनमें वकील केस को सही तरह से नहीं लड़ता है या फिर उनकी फीस बहुत ज्यादा होती है, ऐसे में लोगों को यह समझ नहीं आता है कि वह क्या करें? चलिए इस सवाल का जवाब हम आपको बताते हैं। अगर आपके साथ कभी भी ऐसा होता कि आपको कोई वकील नहीं मिल रहा है तो आप अपना केस खुद भी लड़ सकती हैं।
किस धारा के अंदर मिलता है आपको यह अधिकार?
अपना केस खुद लड़ने का अधिकार आपको संविधान के सेक्शन 32 के एडवोकेट्स एक्ट के अंतर्गत मिलता है। एडवोकेट्स एक्ट 1961 के अनुसार, कोई भी अदालत में अपना केस लड़ सकता है। जज इसके लिए किसी भी व्यक्ति को अपने सामने उपस्थित होने की इजाजत देता है। यह इस बात पर निर्भर नहीं करता है कि वकील है या नहीं।
क्या केस लड़ने के लिए आपके पास लॉ डिग्री होनी चाहिए?

वकील और इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर तान्या के अनुसार, इसके लिए आपको किसी तरह की लॉ की डिग्री लेने की जरूरत भी नहीं है। इसके लिए आपको सिर्फ कंज्यूमर यानी ग्राहक होने की जरूरत होती है। आपको अपना केस समझ में आना चाहिए और कोर्ट में अपने केस से जुड़े प्रूफ भी देने होंगे। इसके साथ-साथ आपको कोर्ट के अंदर होने वाली कार्यवाही के सभी चरणों को अच्छे से समझ कर ही अपना केस लड़ने की परमिशन लेनी होती है। आप जिस भी धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर रही हैं उसके बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए और कोर्ट की कार्यवाही के दौरान गलत या फिर अभद्रता नहीं करनी चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें-Underwater Fish Tunnel Patna: दुबई वाले फिश टनल का मजा अब पटना में, जुट रही है भारी भीड़!
क्या आप दूसरे व्यक्ति का केस लड़ सकती हैं?
पावर ऑफ अटॉर्नी के अनुसार, व्यक्ति व्यक्तिगत मुकदमे के लिए अदालत में अपना केस लड़ सकता है, वह बहस कर सकता है। लेकिन वह किसी दूसरे का केस नहीं लड़ सकता है। कोर्ट में खुद का केस लड़नेके लिए आपको बस जज से परमिशन लेनी होती है। इसके साथ ही आपको अपना केस लड़ने के लिए कोर्ट के नियमों के बारे में पता होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें-आखिर ट्रेन की छत पर क्यों लगाते हैं छोटे-छोटे ढक्कन?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट UPRISING BIHAR के साथ।