Interesting Facts About Cats: कई लोग अपने घर में बिल्ली पालते हैं और अगर आपके घर में पालतू बिल्ली है, तो आपको उससे जुड़े हुए कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स जानने चाहिए।

भले ही कुछ लोग बिल्ली को अपशगुन का प्रतीक मानते हैं लेकिन हमारे देश में कई लोग ऐसे हैं जिनके घर पर पालतू जानवर बिल्ली है। अगर आपके घर में पालतू बिल्ली है, तो आपको उससे जुड़े हुए कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स जानने चाहिए।
इतने घंटे सोती है बिल्ली
बिल्लियों का जीवनकाल 12 से 15 साल तक होता है। बिल्लियां पूरे दिन में लगभग 16 घंटे सोती है ,इस तरह यह अपनी 70 प्रतिशत जिंदगी सोने में बिता देती है। बिल्लियों के ज्यादा सोने का एक कारण यह है कि वह सोते समय ग्रोथ हार्मोन रिलीज करती हैं।
इसे भी पढ़ें-समस्त देशवासियों को श्रावण मास की हार्दिक शुभकामनाएं।
सुनने की शक्ति

बिल्ली की सुनने की शक्ति बहुत अधिक होती है। वह 64 किलो हर्ट्ज तक की आवाज सुन सकती है। जबकि इंसान 20 किलोहर्ट्ज़ तक की आवाज सुन सकते हैं। सिर्फ यही नहीं बिल्ली 30 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ भी सकती है और बिल्लियां अपनी ऊंचाई से 7 गुना ऊंची छलांग भी लगा सकती है। अगर बात करें बिल्ली के बच्चों की तो एक मादा बिल्ली 4 माह की होने के बाद गर्भवती हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें-Latest Mehadi Design : एक बार मेहंदी की इन डिज़ाइन को जरूर ट्राई करें । फिंगर, मोर, फूल पत्ती डिज़ाइन । देखने वाले फैन हो जाएंगे
यह है दुनिया की सबसे छोटी बिल्ली
दुनिया की सबसे छोटी बिल्ली रस्टी स्पॉटेड कैट है। इस बिल्ली का वजन 1.600 किलो होता है और इसके शरीर पर लाल-कत्थई धब्बे होते हैं। यह 1 या 2 बच्चे ही देती है और यह बिल्ली पक्षियों के घोंसले से अंडे खाती है और यह इंसानो से साथ-साथ वन्यजीवों से भी दूर रहती है। (घर में Pet रखकर ऐसे बनाएं अपने बच्चों को हेल्दी)
शरीर से जुड़ी खास बातें
बिल्ली को सिर्फ पंजों पर ही पसीना आता है और उसके शरीर के अन्य भागों में पसीना नहीं आता। बिल्ली की कॉलर बोन उसके शरीर की हड्डियों से नहीं जुड़ी हुई होती हैं, क्योंकि वह उसके कंधे की मांसपेशियों में दबी हुई होती है। बल्ली का डीएनए 15 प्रतिशत तक बाघ के डीएनए से मिलता है। आपको भले ही इस बात पर विश्वास न हो पर बिल्लियां वास्तव में हवा का स्वाद ले सकती हैं। उनके पास सांस लेने पर नियंत्रण रखने वाला एक अतिरिक्त अंग होता है जो उन्हें इसका स्वाद लेने में मदद करता है।
आपको बिल्ली से जुड़े हुए इन इंटरस्टिंग फैक्ट्स को जानकर कैसा लगा हमें कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट UPRISING BIHAR के साथ।