मेहंदी लगाना हम सभी काफी पसंद करते हैं और इसके लिए हम इसके कई मेहंदी डिजाइन भी चुनते हैं। वहीं हर तीज-त्यौहार के मौके पर मेहंदी लगाई जाती है। हाथों के अलावा पैरों पर भी मेहंदी लगाई जाती है और इसके भी आपको कई तरीके के डिजाइन ऑनलाइन व ऑफलाइन आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन पैरों के आकार के हिसाब से मेहंदी के डिजाइन को चुनना बेहद जरूरी होता है ताकि बनाया गया डिजाइन खिलकर आपके पैरों की शोभा बढाएं।
ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी डिजाइन

अपने पैरों पर अगर आप फैंसी डिजाइन की मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस तरह डॉट-डॉट करके ज्वेलरी या पायल के डिजाइन जैसी मेहंदी लगा सकती हैं। वहीं इसके लिए आप डार्क कलर की मेहंदी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
केरी मेहंदी डिजाइन

केरी मेहंदी ज्यादातर पसंद की जाती है। वहीं अगर आप मिनिमल डिजाइन की मेहंदी अपने पैरों पर लगाना चाहती हैं तो इस तरह से केवल पैरों के बीच में केरी का डिजाइन बना सकती हैं। केरी के अंदर आप बारीक जाल बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें :- Garlic Benefits: लहसुन खाने के लिए अपनाएं यह तरीका, पेट से जुड़ी सारी परेशानियां होंगी दूर
कट आउट डिजाइन

कट आउट डिजाइन की मेहंदी आजकल काफी चलन में है और इस तरह का डिजाइन आपके पैरों के चौड़ेपन को कम दिखाने में मदद करेगा। वहीं आप चाहे तो एक से ज्यादा अलग-अलग तरह की मेहंदी को अपने पैरों में लगा सकती हैं।
साइड बेल डिजाइन

इसके लिए आप बेल में फूल-पत्ती के अलावा भी अपनी पसंद का कोई भी डिजाइन बना सकती हैं। इसके साथ चाहे तो आप पैरों के बीच में गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें :- Full Back Hand Mehndi : फुल बैक हैंड मेहँदी की ये डिज़ाइन आपके हाथों को देगी शानदार लुक
जाल मेहंदी डिजाइन

रों पर जाल मेहंदी डिजाइन बनाने के लिए आपको कई चीजों का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप जाल के अंदर भी कोई छोटा सा डिजाइन बना सकती हैं और इसके अलावा आप कम चौड़े जाल के डिजाइन को पैरों में बना सकती हैं।
उम्मीद है आपको आज की जानकारी अच्छी लगी होगी। ऐसी और जानकारी के लिए जुड़े रहिये हमारे साथ। नमस्कार।