क्या आप जानते हैं कि थाली प्लेट के अलावा आज भी पत्तलों पर भोजन किया जाता है? केवल दक्षिण भारत में ही नहीं बल्कि बहुत से गांवों में पत्तलों पर भोजन सर्व किया जाता है, आइए जानते हैं इसके बारे में।

पहले के जमाने में जब धातु के बर्तनों का आविष्कार नहीं हुआ था तब लोग पत्तों से ही खाना खाया करते थे। धीरे-धीरे लोग मिट्टी के बर्तन बनाना सीखे फिर सोना, चांदी, तांबे, पीतल, कांसे और अब स्टील एवं प्लास्टिक के बर्तनों का चलन चल रहा है। वेद पुराण के अलावा आयुर्वेद में भी पत्ते पर भोजन करने के महत्व और लाभ को बताया गया है।
ये भी पढ़े :Sawan Somvar Vrat 2023: कब से शुरू होंगे सावन के सोमवार व्रत, जानें इनका महत्व
पत्तल में भोजन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा है ही साथ ही काफी किफायती भी है। शहरों में अब पेड़ ही नहीं बचें तो पत्तल कहां से आएंगे, लेकिन गांवों में आज भी पत्तल पर खाना खाया जाता है। शादी ब्याह हो या श्राद्ध कार्यक्रम इन अवसरों में विशेष रूप से भोजन के लिए पत्तल का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा भगवान को भी पत्तल में भोग लगाना काफी अच्छा माना गया है। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको कुछ पत्तों के बारे में बताएंगे जिसका उपयोग खाना खाने के लिए किया जाता है।
केले का पत्ता

आज भी दक्षिण भारत में केले के पत्ते में खाना खाने का नियम है। आप जब भी दक्षिण भारत के किसी रेस्तरां में खाना खाने जाएंगे तो आपको वे अपने परंपरा और संस्कृति के मुताबिक भोजन को केले के पत्तल में ही सर्व करते हैं। दक्षिण भारत के अलावा और भी कई जगहों पर केले के पत्ते में भोजन किया जाता है।
पलाश का पत्ता

साल और सागोन के पत्ते का आकार बड़ा और सख्त होता है इसमें भोजन करना बेहद ही आसान होता है। इसके पत्ते आपको आसानी से ग्रामीण और जंगली क्षेत्र में मिल जाएंगे। इसके लकड़ी का उपयोग फर्नीचर (फर्नीचर खरीदने के टिप्स) बनाने के लिए किया जाता है और यह कीमती लकड़ी में से एक है।
कमल का पत्ता

कमल ककड़ी और कमल फल या पोखरा तो आपने खूब खाया होगा लेकिन क्या आप इसके पत्ते के बारे में जानते हैं। कमल के फूल का उपयोग जहां भगवान के पूजन के लिए इस्तेमाल किया जाता है, वहीं कमल के पत्तल को पलट कर उसमें भोजन परोसा जाता है।
ये भी पढ़े : गुलाब जल से त्वचा की देखभाल: स्वाभाविक रूप से सुंदरता बढ़ाता है
आमतौर पर लोग घरों में थाली- प्लेट से भोजन करते हैं। लेकिन किसी विशेष कार्यक्रम में जहां ज्यादा लोग भोजन करने वाले होते हैं वहां खाना परोसने के लिए पत्तल का उपयोग किया जाता है।
उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।
1 thought on “आज भी खाना खाने के लिए किया जाता है इन पत्तों का इस्तेमाल”
Comments are closed.