

विवाहित महिलाओं के लिए हरतालिका तीज पर्व का विशेष महत्व है.
इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन के लिए व्रत रखती हैं.
हरतालिका तीज व्रत के अवसर पर पूजा के दौरान राशि के अनुसार अपना पहनावा चुनें.
(हरितालिका तीज) इस बार 18 सितंबर को मनाई जाएगी. विवाहित महिलाओं के लिए इस पर्व का
विशेष महत्व है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन के लिए व्रत रखती हैं. इस दिन कच्ची मिट्टी से बनी भगवान शंकर -पार्वती और गणेश की मूर्तियों की
पूजा की जाती है. आइए जानते हैं इस दिन कौन से रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए,
जिससे इस व्रत का फल प्रबल होता है.
राशि और जन्म तिथि के अनुसार चयन
करें परिधान
हरतालिका तीज व्रत के अवसर पर पूजा के दौरान राशि के अनुसार अपना पहनावा चुनें.
विवाहित महिलाओं के लिए अपनी राशि के
अनुसार रंगों वाले कपड़े चुनना विशेष रूप से फायदेमंद रहेगा. यदि राशि के बारे में
जानकारी न हो तो महिलाएं अपनी जन्मतिथि के आधार पर अपने कपड़ों के रंग का चुनाव कर
सकती हैं, इससे व्रत रखने वाली महिलाओं के सुख-समृद्धि
पर भी विशेष प्रभाव पड़ेगा.
हरितालिका तीज: परंपरा और नारीत्व का जश्न
राशि के अनुसार शुभ रंग का करें चयन
- मेष राशि की महिलाओंं को हरतालिका तीज 2023 के दिन लाल रंग की साड़ी पहननी चाहिए, क्योंकि लाल जुनून और ऊर्जा का रंग है और मेष राशि के उग्र व्यक्तित्व से जुड़ा है।
- वृषभ एक पृथ्वी चिन्ह है और हरा प्रकृति और विकास का रंग माना जाता है। इसलिए हरतालिका तीज पर वृषभ राशि की महिलाओंं को हरे रंग की साड़ी पहननी चाहिए।
- मिथुन एक वायु राशि है और पीला सूर्य का रंग है, जो गर्मी और प्रफुल्लता का संचार करता है। हरतालिका तीज पर पीले रंग की साड़ी मिथुन राशि की महिलाओंं के लिए शुभ है।
- कर्क एक जल राशि है और सफेद रंग शुद्धता और शांति का प्रतीक होता है। हरतालिका तीज पर कर्क राशि की महिलाओंं को सफेद रंग की साड़ी पहननी चाहिए।
- हरतालिका तीज पर सिंह राशि की महिलाओंं को नारंगी रंग की साड़ी पहननी चाहिए।
- कन्या राशि की महिलाओंं को तीज पर लाल रंग की साड़ी पहननी चाहिए।
- तुला राशि की महिलाओंं को हरतालिका तीज पर गुलाबी रंग की साड़ी पहननी चाहिए।
- हरतालिका तीज पर वृश्चिक राशि की महिलाओंं को मैरून रंग की साड़ी पहननी चाहिए
- हरतालिका तीज पर धनु राशि की महिलाओं को लाल रंग की साड़ी पहननी चाहिए।
- मकर राशि की महिलाओंं को तीज पर हरे रंग की साड़ी पहननी चाहिए।
- कुंभ राशि की महिलाओंं को हरतालिका तीज गुलाबी रंग की साड़ी पहननी चाहिए।
- मीन राशि की महिलाओंं को हरतालिका तीज पर लाल रंग की साड़ी पहननी चाहिए।
जन्म तिथि के अनुसार परिधान के रंग
का चयन करें
जिन लोगों को अपनी जन्म राशि नहीं पता है, वैसे लोग
अपने जन्म तिथि के अनुसार रंग का चयन कर के हरतालिका तीज को और अधिक भाग्यशाली
बना सकते हैं. लाल, गुलाबी, केसरिया उन लोगों के लिए जिनकी जन्मतिथि 1, 10, 19 और 28 है, 2, 11,
20 और 29 को जन्म लेने वाले लोगों के लिए सफेद
और क्रीम. 3, 12 तारीख को जन्म लेने लोगों के लिए पीला और सुनहरा पीला, 21 और 30 लोगों के
लिए. 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों को हर तरह के चमकीले या हल्के
भूरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए. 5,
14 और 23 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों के
लिए हरा, समृद्ध और फ़िरोज़ा रंग अनुकूल रहेगा. 6, 15 और 24 के लिए स्काई ब्लू. 7, 16 और 25 के लिए ग्रे रंग फायदेमंद रहेगा, 8, 17 और 26 के लिए ग्रे और ब्लू रंग शुभ होगा. 9, 18 और 27 तारीख में जन्में लोगों के लिए लाल, गुलाबी और नारंगी रंग उपयुक्त रहेगा.
(यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है|uprising bihar इसकी पुष्टि नहीं करता )
उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।