How to Remove Dead Skin Cell : धूल और प्रदूषण के कारण कई बार त्वचा पर गंदगी और मरी हुए कोशिकाएं जमा हो जाती हैं। ऐसे में पोर्स भी बंद हो जाते हैं। जमी हुई गंदगी के कारण रोमछिद्रों में पिंपल्स और अन्य त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए स्किन एक्सफोलिएशन बहुत महत्वपूर्ण है। आप स्क्रब का उपयोग करके एक्सफोलिएशन कर सकते हैं। स्क्रब तैयार करने के लिए आप कई प्राकृतिक सामग्री का उपयोग कर सकते हैं। इससे आपके पोर्स भी स्वच्छ हो जाएंगे।

चीनी और नारियल का तेल
एक कटोरी में 2 चम्मच नारियल का तेल लें। इसमें 1 छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसमें थोड़ी सी चीनी मिलाएं। अब इस तेल से त्वचा की हल्की मालिश करें। 2 मिनट तक मसाज करने के बाद त्वचा को गुनगुने पानी से धो लें।
इसे भी पढ़े :भारत की इन जगहों पर आप भी देख सकते हैं सूर्यास्त और सूर्योदय का खूबसूरत नजारा

इसे भी पढ़े :Monsoon Hacks: ये लॉन्ड्री हैक्स मानसून में करेंगे आपकी मदद, कपड़ों से भी नहीं आएगी बदबू
ककड़ी और पुदीना / Kakadi And Pudina
स्क्रब तैयार करने के लिए आप खीरे और पुदीने का उपयोग करके स्क्रब तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आधा खीरा और कुछ पुदीने के पत्ते एक साथ पीस लें। इसमें 1 चम्मच शहद और 2 चम्मच ओट्स मिलाएं। खीरे के इस पेस्ट से थोड़ी-थोड़ी देर तक त्वचा की मालिश करें। इसके बाद त्वचा को ठंडे पानी से धो लें।

स्ट्रॉबेरी और शुगर स्क्रब / Strawberry And Sugar Scrub
5 स्ट्रॉबेरी को मैश करें। उनमें 2 चम्मच चीनी मिलाएं। फिर ऑलिव ऑयल मिलाएं। स्ट्रॉबेरी स्क्रब को त्वचा पर कुछ देर तक मसाज करें। इसके बाद गुनगुने पानी से त्वचा को साफ करें।
उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।