ट्रेंडी झुमकियां
अगर आपका चेहरा गोल है तो आप अलग-अलग तरह के झुमकी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।

जब भी हम इयररिंग्स खरीदने जाते हैं तो ड्रेस डिजाइन के हिसाब से उन्हें चूज करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि, चेहरे पर वो सूट नहीं करते हैं। ऐसे में आपको अपने फेस कट का भी खास ध्यान रखना चाहिए। खासकर गोल चेहरे वाली महिलाओं को ऐसे इयरिंग्स लेने चाहिए जो उनके फेस कट पर अच्छे लगें।
इसके लिए आप झुमकियों के अलग-अलग डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। जिसे आप अपने आउटफिट के साथ मैच करके पहन सकती हैं। ऐसे ही कुछ डिजाइन के बारे में हम आपको बताएंगे ताकि आप उन्हें पहनने के बाद स्टाइलिश लगें।
हूप इयररिंग्स के साथ झुमकी
हूप कई तरह के होते हैं लेकिन आप इन्हें झुमकी स्टाइल में खरीद सकती हैं। जिन महिलाओं का चेहरा गोल होता है इस तरह के डिजाइन वाले इयररिंग्स (ऑफिस वियर ईयररिंग्स) उनपर काफी अच्छे लगते हैं। पहनने के बाद ट्रेडिशनल लुक भी देते हैं, साथ ही आसानी से मार्केट या ऑनलाइन मिल जाते हैं। इसको आप गोल्ड या गोल्ड किस पैटर्न में लेना चाहती हैं वो अपने ड्रेस के हिसाब से चूज करें।
टिप्स: इस तरह के झुमकियां साड़ी के साथ काफी अच्छी लगती हैं।
इसे भी पढ़ें : डेली वियर के लिए पहनें ये नोज पिन डिजाइंस
लीफ डिजाइन की झुमकी

अगर आपको फूल-पत्तियों के डिजाइन वाली ज्वेलरी पसंद है तो आप लीफ डिजाइन की झुमकियां अपने लिए खरीद सकती हैं। ये डिजाइन गोल फेस पर काफी अच्छे लगते हैं। ये ट्रेंडी लुक के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है। आप भी इस तरीके के डिजाइन वाली झुमकियां खरीद सकती हैं।
डोम शेप झुमकी डिजाइन

डोम शेप ज्वेलरी गोल फेस पर काफी अच्छी लगती हैं। झुमकियों के ऑप्शन में आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं। अगर आपको स्टोन पसंद है तो उस पैर्टन को खरीद सकती हैं। मल्टी कलर भी आप इसमें ले सकती हैं। ये आप पार्टी या फेस्टिवल में ही ट्राई कर सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये हैवी होती हैं और हैवी साड़ी या सूट के साथ अच्छी लगती है।
ऐसे ही और भी मजेदार और रोचक लेख पढ़ने के लिए हमे GOOGLE NEWS पर फॉलो करे
हमसे WhatsApp पर जुड़ने के लिए फॉलो करे हमारे WhatsApp channel को:
टिप्स: आप इस तरीके के डिजाइन को ऑनलाइन जाकर खरीद सकती हैं और अपने ड्रेस के साथ पेयर कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : सोने के नोज़ पिन के एक से एक खूबसूरत डिजाइन, खिल उठेगा आपका चेहरा
इसके अलावा और भी अलग-अलग डिजाइन की झुमकियां आपको मार्केट और ऑनलाइन मिल जाएंगी। जिसे आप अपने फेस कट के हिसाब से खरीद सकती हैं और अपने आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। इसके आलावा हल्के डिजाइन की झुमकियों को आप ऑफिस में इंडियन वियर के साथ पेयर कर सकती हैं।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |