Latest Party Wear Dress
स्टाइलिश दिखने के लिए आपको बॉडी के आकार को ध्यान में रखकर ही किसी भी आउटफिट को पसंद करना चाहिए। इसके लिए आप लेटेस्ट फैशन ट्रेंड का खास ख्याल रखें।

यह साल खत्म होने वाला है और नया साल आने वाला है। इसी बीच साल के आखिर में क्रिसमस और न्यू इयर की कई पार्टीज में हम जाते हैं। यहां जाने के लिए हम ज्यादातर वेस्टर्न वियर को पहनना पसंद करते हैं। वहीं अक्सर यह पार्टीज शाम या रात के समय में ज्यादातर होती हैं।
स्टाइलिश दिखना हम सभी चाहते हैं, लकिन इसके लिए आपको बॉडी के शेप के अनुसार ही ड्रेस को स्टाइल करना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं वेस्टर्न आउटफिट्स के कुछ स्टाइलिश डिजाइंस जिन्हें आप क्रिसमस से लेकर न्यू इयर पार्टी तक में पहन सकती हैं। साथ ही बताएंगे इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स।
क्लासी ब्लैक ड्रेस

ब्लैक कलर देखने में काफी क्लासी नजर आता है। वहीं इस खूबसूरत रेट्रो स्टाइल ड्रेस को डिजाइनर Christian Louboutin द्वारा डिजाइन किया गया है। इस तरीके की मिलती-जुलती ड्रेस लगभग आपको 1500 रुपये में आसानी से मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें: त्योहार पर बिछिया के नए डिजाइंस तलाश रही हैं, तो यहां देखें तस्वीरें
पॉवर लुक
वहीं किसी फॉर्मल पार्टी में आप जा रही हैं तो इस तरह का पॉवर लुक बेस्ट रहेगा। इस तरह का 3 पीस सूट आपको मार्केट में लगभग 2500 रुपये में आसानी से मिल जाएगा। इस स्टाइलिश ब्राइट कलर लुक को डिजाइनर Helen Anthony द्वारा डिजाइन किया गया है।
रॉयल ब्लू ड्रेस

आजकल ब्राइट कलर्स को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं ट्यूब नेकलाइन ड्रेस एवरग्रीन फैशन में रहती है। इस स्टाइलिश लुक को डिजाइनर Eli The Label ने डिजाइन किया है। इस तरीके का लुक आपको मार्केट में लगभग 1200 रुपये में आसानी से मिल जाएगा। आप चाहे तो पीछे लगी टेल को हटा भी सकते हैं।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |