Artificial Bichhiya, Bichhiya Design, Bichhiya For Feet, Big Size Bichhiya, Bridal Bichhiya Design, Ghunghru Pattern Bichhiya, Gold Bichhiya Design, How Much Bichhiya Should Be Worn, Silver Anklet Design Bichhiya, Simple Gem Design Bichhiya, These Traditional Bichhiya Designs Are In Trend, Unique Style Bichhiya, Winter Wedding, जड़ाऊ बिछिया डिजाइंस, बड़े साइज की बिछिया, हैवी बिछिया डिजाइंस
त्योहार पर नई बिछिया डिजाइंस की तलाश कर रही हैं, तो इस आर्टिकल में दिखाए गए बिछिया कलेक्शन को जरूर देखें।

त्योहारों का मौसम आते ही महिलाएं नए गहने कपड़े खरीदना शुरू कर देती हैं। कुछ हो न हो हर त्योहार पर विवाहित महिलाएं अपनी पुरानी बिछिया बदल कर नई बिछिया पहन लेती हैं। यदि आप भी इस बार त्योहार पर नई बिछिया खरीदने का प्लान बना रही हैं, तो आज हम आपको कुछ बेहद खूबसूरत बिछिया डिजाइंस दिखाएंगे, जो आपके पैरों की शोभा को चार गुना बढ़ा देंगे।
तो चलिए हम आपको बिछिया की कुछ खूबसूरत डिजाइंस दिखाते हैं, जो आप आने वाले फेस्टिव सीजन में अपने लिए खरीद सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-पायल की ये लेटेस्ट डिजाइन हर लड़की की खूबसूरती को देती है एक नया लुक, आप भी करें ट्राई
हैवी बिछिया डिजाइंस
- आपको बाजार में हैवी बिछिया डिजाइंस में बहुत सारी वैरायटी मिल जाएगी इसमें आपको घुंगरू, चेन, झालर आदि स्टाइल में ढेरों वैरायटी मिल जाएंगी।
- कुछ बिछिया आपको पायल में जुड़ी हुई भी मिल जाएंगी। इनमें आपको सिल्वर, गोल्डन और कॉपर कलर में बिछिया मिल जाएगी। इस तरह की बिछिया के साथ अगर आप पायल नहीं भी पहनेंगी तो भी आपके पैर खूबसूरत नजर आएंगे।
- कुछ हैवी बिछिया डिजाइंस ऐसे भी आते हैं, जो आपकी पूरी उंगली को कवर कर लेते हैं। हालांकि, इस तरह के डिजाइंस को पूरे दिन कैरी करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसलिए अपनी सुविधा के अनुसार ही बिछिया की डिजाइंस का चुनाव करें।
इसे जरूर पढ़ें-Bridal Lehenga Design : ट्रेडिशनल में है ये स्टाइलिश ब्राइडल लहंगा डिज़ाइन,यहाँ देखे खूबसूरत डिज़ाइन
बड़े साइज की बिछिया

- अगर आपको बिछिया की ऐसी डिजाइंस चाहिए, जो दिखने में बड़ी नजर आए तो इसके लिए आपको ब्रॉड लुक वाली बिछिया का चुनाव करना चाहिए।
- इस तरह की बिछिया में आपको गोल डिजाइन, ईंट शेप की डिजाइन और चौकोर आकार में बहुत सारी बिछिया डिजाइंस मिल जाएंगी। इसमें आपको मीनावर्क, कुंदन और मोती वर्क मिल जाएगा, जो बिछिया की खूबसूरती को चार गुना बढ़ाता है।
- इस तरह की बिछिया आप साड़ी, लहंगे, सलवार सूट आदि के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं। हां, इस तरह के बिछिया डिजाइंस को कैरी कर रही हैं, तो आपको फुटवियर का चुनाव बहुत ही सावधानी के साथ करना चाहिए क्योंकि इस तरह की बिछिया आपको पैरों में चुभ भी सकती हैं।

जड़ाऊ बिछिया डिजाइंस
- अगर आपको जड़ाऊ ज्वेलरी पहनना पसंद है, तो आपको जड़ाऊ बिछिया भी खूब पसंद आएंगे। इस तरह के बिछिया में आपको रंगीन पत्थर, जरकन, कुंदन, मोती आदि का काम मिल जाएगा।
- इतना ही नहीं, आपको मीनाकारी के काम के साथ भी इस तरह की बिछिया मिल जाएंगी और आपके पैरों की खूबसूरती को बढ़ाएंगी।
- आप इस तरह की बिछिया को मैचिंग जड़ाऊ ज्वेलरी के साथ भी कैरी कर सकती हैं। इस तरह की बिछिया आप लहंगे, साड़ी और सलवार सूट के साथ भी पहन सकती हैं। इसमें आपको हैवी और लाइट दोनों तरह की डिजाइंस मिल जाएंगी।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |