2023 जाने कब है धनतेरस का शुभ मुहूर्त और और सही समय jane dhanterash ke subh muhurt aur sahi samay / jane kish date ko hoga धनतेरस और किश टाइम में जाने

दोस्तों दीपावली का पर्व 5 दिन का होता है जिसमें सबसे पहला त्योहार धनतेरस का होता है। धनतेरस कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन घर में भगवान धन्वंतरि और धन के देवता कुबेर की मां लक्ष्मी के साथ पूजा की जाती है। साथ ही धनतेरस का दिन घर, गाड़ी, सोने-चांदी जैसे कीमती सामान खरीदने का शुभ दिन माना जाता है। हमारे आज के लेख में हम जानेंगे धनतेरस 2023 तारीख, मुहूर्त एवं संपूर्ण जानकारी…
यह भी पढ़ें- अटल बिहारी वाजपेयी जीवन परिचय – Atal Bihari Bajpayee biography
कब है धनतेरस 2023?
दोस्तों धनतेरस दीपावली पर का सबसे पहला दिन होता है। और यह कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष यह तिथि 10 नवंबर की दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर 11 नवंबर की दोपहर 1 बजकर 57 मिनट तक चलने वाली है।
कब होगा धनतेरस 2023 का शुभ मुहूर्त?

दोस्तों इस वर्ष 2023 में धनतेरस 10 नवंबर को मनाया जाएगा। धनतेरस की पूजा अर्चना करने का सबसे सर्वोत्तम मुहूर्त शाम 6 बजकर 02 मिनट से रात 8 बजे तक माना जाएगा। इस शुभ समय पर आप पूजा अर्चना कर धन के देवता कुबेर को प्रसन्न कर सकते हैं।
धनतेरस का महत्व

धनतेरस को धन और समृद्धि आने का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग अपने घर में कई नई चीजों को खरीदते हैं जैसे की सोना चांदी, घर, गाड़ी आदि। साथ ही धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने का भी खास महत्व है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई कोई भी चीज 13 गुना फलदाई होती है। इसीलिए धनतेरस तिथि पर 13 अंक का विशेष महत्व होता है। धनतेरस के दिन हमें धन के देवता कुबेर की पूजा करनी चाहिए। और उनसे यह मनोकामना करनी चाहिए कि हमारे घर में धन समृद्धि बनी रहे।
यह भी पढ़ें- 2023 में छठ पूजा कब है, जाने सही डेट और सम्पूर्ण जानकारी
उम्मीद है आपको धनतेरस 2023 तारीख, मुहूर्त एवं उसकी संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। यदि आलेख आपको पसंद आया हो तो इस पर लाइक और कमेंट जरुर करें। और ऐसी जानकारी पाने के लिए uprisingbihar जुरे रहे !