Site icon Uprising Bihar

Govardhan Puja 2024: गोवर्धन पूजा पर क्यों होती है गाय की पूजा?

हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा की जाती है। इस साल गोवर्धन पूजा 2 नवंबर, दिन शनिवार को पड़ रही है। 

Why is cow worshiped on Govardhan Puja?
Why is cow worshiped on Govardhan Puja?

Gaay Ki Puja: हिन्दू धर्म में गोवर्धन पूजा का बहुत महत्व माना जाता है। हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा की जाती है। इस साल गोवर्धन पूजा 2 नवंबर, दिन शनिवार को पड़ रही है। गोवर्धन पूजा के दिन गिरिराज जी और श्री कृष्ण की पूजा का विधान है। साथ ही, इस दिन गाय की पूजा भी बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

गोवर्धन पूजा पर क्यों की जाती है गाय की पूजा? 

गाय को हिन्दू धर्म में बहुत पवित्र और पूजनीय माना जाता है। गाय को मां का दर्जा दिया गया है। मान्यता है कि गया में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। 

गोवर्धन पूजा क्यों करते हैं
गोवर्धन पूजा क्यों करते हैं

वहीं,  सिर्फ गाय ही नहीं बल्कि गाय से जुड़ी हर वस्तु जैसे कि गाय का गोबर (गोबर के उपाय), गाय के खुर, गौ मूत्र, गाय की पूंछ के बाल आदि को भी शुद्ध माना जाता है।

यह भी पढ़ें:PEARL JEWELLERY DESIGN : आकर्षक लुक के लिए इन आउटफिट के साथ पहनें खूबसूरत पर्ल ज्वेलरी डिजाइन

यही कारण है कि गाय से जुड़ी इन वस्तुओं को पूजा-पाठ जैसे धार्मिक कार्यों में प्रयोग में लाया जाता है। साथ ही, इनका ज्योतिष में भी खासा स्थान है। 

गाय को मां लक्ष्मी की ही तरह सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला बताया गया है। गाय श्री कृष्ण को भी अति प्रिय है। गौ सेवा से घर की उन्नति होने लगती है।

गोवर्धन की पूजा क्यों होती है

पौराणिक कथा के अनुसार

गोवर्धन पूजा के दिन गाय के गबर से ही गिरिराज जी की प्रतिमा का निर्माण किया जाता है। साथ ही, इस दिन गाय मूत्र का हवन में भी प्रयोग होता है। 

यह भी पढ़ें: JEWELLERY DESIGNS : नेकलेस के ये नए डिजाइंस किसी भी फंक्शन में आपको बेस्ट लुक देगी

पौराणिक कथा के अनुसार, जब श्री कृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़ा था तब गौ माता ने श्री कृष्ण (श्री कृष्ण के मंत्र) की पूजा कर उनके क्रोध से इंद्र की रक्षा की थी। 

तब श्री कृष्ण ने गौ माता को गोवर्धन पूजा के दिन पूजे जाने का वरदान दिया था। इसलिए गाय की पूजा के बिना गोवर्धन पूजा पूरी नहीं मानी जाती है। 

उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |

Exit mobile version