
दोस्तों अभी तक तो आप सब ने स्मार्ट वॉच के बारे में सुना ही होगा। और आप में से कई तो इसका इस्तेमाल भी करते होंगे। लेकिन क्या आपने एक स्मार्ट रिंग के बारे में सुना है? शायद ही आप में से कुछ लोग स्मार्ट रिंग के बारे में जानते होंगे। जी हां boat ने एक स्मार्ट रिंग लॉन्च की है, जो बिल्कुल ही एक स्मार्ट वॉच की तरह काम करेगी। तो आईए जानते हैं इस boat स्मार्ट रिंग के क्या फीचर्स होंगे? और यह कैसे एक स्मार्ट वॉच से अलग है?
क्या है boat smart ring?

दोस्तों यह एक तरह की स्मार्ट रिंग है जो कई सारी स्मार्ट सुविधाओं और लाभ के साथ आपको मिलेगी। यह देखने में काफी स्टाइलिश और आरामदायक होगी जिसे आप अपनी किसी भी उंगली में पहन सकते हैं। और यह बिल्कुल वैसे ही काम करेगी जैसे आपकी एक स्मार्ट वॉच।
कितने की होगी boat smart ring?
दोस्तों इतने फीचर्स के साथ यह रिंग आपको अमेजॉन, फ्लिपकार्ट जैसे प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिल जाएगी। कीमत की बात करें तो यह ₹2999 की होने वाली है। इसके कुल लुक और डिजाइन के हिसाब से यह कीमत बिल्कुल सही है। इसके अंदर अत्यंत आधुनिक फीचर्स भी आपको मिलेंगे और साथ ही यह आपको एक स्टाइलिश लुक भी देगी।
यह भी पढ़ें- इस दीपावली इन बातों का रखें ध्यान
जानिए क्या होंगे इस boat smart ring के फीचर्स?

कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन
यह फीचर आपको आपके फोन में आए कॉल या मैसेज नोटिफिकेशन को आपकी रिंग के द्वारा बताएगा। जिससे आप बिना अपने फोन को देखे अपने फोन पर आ रहे कॉल या मैसेज के बारे में जान सकते हैं।
म्यूजिक कंट्रोल
इस फीचर से आप बिना अपनी मोबाइल को इस्तेमाल किया उसे पर बज रहे म्यूजिक को कंट्रोल कर सकते हैं। जैसे की प्ले/पॉज, नेक्स्ट/बैक या फिर वॉल्यूम कम या ज्यादा करना।
स्लीप ट्रैकिंग
एक स्मार्ट वॉच की तरह इस बोट स्मार्ट रिंग में भी नींद को ट्रैक करने का फीचर आपको मिलेगा। इसमें आपको आपकी नींद की गुणवत्ता का पता चलेगा जैसे की गहरी नींद, हल्की नींद आदि।
यह भी पढ़ें- इस करवाचौथ अपनी पत्नियों को दे ये खास तोहफे
स्पोर्ट्स ट्रैकिंग
इस फीचर कि इस फीचर की मदद से आप अपने फिटनेस गोल्स को पूरा करने में मदद ले सकते हैं। जैसे की आप कितने कदम चले, आपकी कितनी कैलोरीज जली आदि।
तो दोस्तों यह थे कुछ फीचर्स जो कि आपको boat smart ring में मिलेंगे। यह डिवाइस एक बहुत ही आकर्षक और उपयोगी साधन है। जिससे आप अपनी रोज की जीवन शैली में आसानी से बदलाव ला सकते हैं। और यह स्मार्ट रिंग आपकी बिना फोन को छुए उससे जुड़े रहने में भी मदद करेगा। ऐसी स्मार्ट डिवाइस हमारी तकनीक को एक कदम और आगे ले जाती है।
तो दोस्तों अगर यह लेख आपको पसंद आया हो तो इस पर लाइक और कमेंट जरुर करें। और ऐसी ही जानकारी के लिए मुझसे जुड़े रहिए…
1 thought on “boat smart ring : तकनीक एक कदम आगे”