Site icon Uprising Bihar

मलमास में गाय का पूंछ पकड़कर वैतरणी नदी पर करने का महत्व

राजगीर में अधिक मास का महत्व पितरों के लिए अत्याधिक माना जाता है. वो भी सिर्फ और सिर्फ राजगीर में ही होता है. इस दौरान जिनका निधन होता है. उनका पिंडदान पुरुषोत्तम मास में ही किया जाता है. वहीं पितरों (हमारे पूर्वज जिनका निधन हो गया हो) की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान तर्पण विधि और एवं श्राद्ध कर्म वैतरणी नदी पर किए जाते हैं.

अधिक मास में जिनका निधन होता है, उनका पिंडदान पुरुषोत्तम मास में ही किया जाता है. इस दौरान पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान, तर्पण विधि और श्राद्ध कर्म आदि वैतरणी नदी पर किए जाते हैं.”- जगदीश यादव, पुजारी, पुजारी वैतरणी घाट

ये भी पढ़े : सरसई पोखर ,भव्य शिव मंदिर का मनोरम आकर्षण

https://uprisingbihar.com/vaishali/attraction-of-bihar/

वैतरणी नदी का अस्तित्व खतरे में :

राजगीर (नालंदा) : दूसरों को वैतरणी पार करने वाली नदी आज खुद ही फटेहाली में है। आज इस नदी का अस्तित्व संकट में दिखाई दे रहा है। विगत वर्ष राजगीर प्रवास के दौरान सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैतरणी नदी की धार्मिक महत्व को लेकर पर्यटन विभाग द्वारा नदी का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कराने की बात कही थी। लेकिन इसके बाद नदी का जलस्रोत का व्यवस्थित नहीं होने से नदी में पानी का अभाव हो गया है। यहीं नहीं नियमित साफ-सफाई नहीं होने से यहां का पानी दूषित होने लगा हैं|

बता दें कि वैतरणी नदी के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के पहले नदी में अच्छा खास पानी था, लेकिन अब पानी बहुत कम हो गया है। जिसके कारण पानी गंदा हो गया है। लोग पानी के अभाव व गंदगी के कारण स्नान करने से मुंह मोड़ने लगे हैं। इस नदी में लोग पहले पानी अधिक रहने पर गर्मी के मौसम के अलावे तीर्थ स्थल मानक लोग स्नान करते थे। इसके बाद पास के मंदिर में पूजा-अर्चना करते थे।

कैसे पहुंचे राजगीर

हवाई मार्ग (By Air)– सबसे नजदीकी एयरपोर्ट पटना (107 किमी)।
रेलमार्ग (By Train)– आपको पटना, गया, दिल्ली, कोलकाता, मुगलसराय आदि जगहों से ट्रेन मिल जाएगी । जैसे श्रमजीवी एक्सप्रेस, सारनाथ एक्सप्रेस, दानापुर राजगीर पैसेंजर, राजगीर-दानापुर इंटरसिटी। गया-बख्तियारपुर इंटरसिटी

सड़क मार्ग (By Road) पटना, गया, दिल्ली और कोलकाता से आपको राजगीर के लिए आसानी से बसें मिल जाएंगी। राजगीर के लिए कई टैक्सी और एसी बसें भी चलती हैं।

 उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

Exit mobile version