रक्षाबंधन मेहंदी
Mehendi Designs for Rakhi : राखी का त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक होता है। इस दिन बहनें भाई को रक्षासूत्र बांधकर उनसे अपनी रक्षा का वचन लेती हैं। साथ ही अपने भाई की तरक्की की भी कामना करती हैं। इस दिन बहनें सज-धजकर भाई का तिलक करती हैं। राखी पर मेहंदी लगाने का भी विशेष प्रचलन है। चूंकि ये सावन का आखिरी दिन होता है इसलिए मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। ये सौभाग्य की भी प्रतीक माना जाता है। इस राखी अगर आप भी अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं तो ट्राई करें मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन।

राखी के मौके पर लगाएं मेहंदी की ये लेटेस्ट डिजाइन
आजकल ज्यादातर लड़कियां और महिलाएं अरेबिक स्टायल में मेहंदी लगवाना पसंद करती हैं। ये सिंपल और सोबर लगते हैं।
मुख्य बातें
- राखी का पर्व इस बार 19 अगस्त को है।
- रक्षाबंधन पर मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है।
- मेंहदी को सौभाग्य का भी प्रतीक माना जाता है।

अगर आपके पास टाइम नहीं है, इसलिए कम समय में मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन बनवाना चाहती हैं तो बेल पैटर्न वाली मेहंदी की डिजाइन ट्राई की जा सकती है। ये देखने में बेहद खूबसूरत लगती है।

अगर आप भरे हुए मेहंदी की डिजाइन पसंद करती हैं तो आप इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें मोर और शंख के पैटर्न को दिखाया गया है।
ये भी पढ़ें : रक्षाबंधन के लिए आउटफिट्स, मेकअप, और मेहंदी आइडियाज

जो महिलाएं या लड़कियां मेहंदी की ट्रेंडी डिजाइन ट्राई करना चाहती हैं वो अरेबिक और मॉडर्न मेहंदी के कॉम्बिनेशन को ट्राई कर सकती हैं। ये देखने में काफी आकर्षक लगती है।

अगर आप चेन वाली डिजाइन को ट्राई करना चाहते हैं तो आप इस रक्षाबंधन अपने हाथों पर इस खूबसूरत डिजाइन को बनवा सकती हैं। ये भी देखने में बहुत लगता है।

इन दिनों मार्केट में मेहंदी के कई डिजाइन ट्रेंड में है। मगर अभी भी ज्यादातर महिलाएं भरे हाथ की मेहंदी लगवाना पसंद करती हैं। ये एथनिक वियर के साथ ज्यादा अच्छी लगती हैं। .