
हिंदू ग्रंथो के अनुसार हर देवी-देवता की अपनी पसंद की वस्तुएं होती हैं, जिन्हें अर्पित करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। अब इन वस्तुओं में पुष्पों की बात करें तो शिवजी का प्रिय पुष्प मंदार या नीलकंठ है। और ऐसे ही मां दुर्गा को लाल ओरहुल के फूल अत्यंत प्रिय है। इस लाल ओरहुल को कई जगह लाल गुड़हल के फूल के नाम से भी जाना जाता है। हमारे आज के लेख में हम जानेंगे कि मां दुर्गा को क्यों पसंद है लाल ओरहुल के फूल?
मां दुर्गा को क्यों है लाल रंग सबसे प्रिय?
हिंदू धर्म के अनुसार मां दुर्गा को लाल रंग की वस्तुएं अत्यंत प्रिया है। लाल रंग शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है। इसीलिए यह मां दुर्गा का प्रिय रंग है। इस रंग के न केवल पुष्प बल्कि श्रृंगार, चुनरी इत्यादि भी माता रानी को अर्पित की जाती है।
मां दुर्गा को क्यों चढ़ाए जाते है लाल ओरहुल के फूल?

मां दुर्गा को लाल ओरहुल के फूल अत्यंत प्रिय है। इसके पीछे कई तरह की मान्यताएं हिंदू धर्म में वर्णित की गई है। एक मान्यता के अनुसार मां दुर्गा को लाल रंग के फूल सबसे अधिक प्रिय है। क्योंकि लाल रंग को शक्ति और बाल का प्रतीक माना जाता है। साथ ही इसे शौर्य और पराक्रम का भी प्रतीक कहा गया है। और हम सब जानते हैं की मां दुर्गा को शक्ति और साहस की देवी माना जाता है। इसीलिए उन्हें लाल रंग के फूल अर्पित किए जाते हैं।
यह भी पढ़िए- पूजा पाठ: तुलसी के पत्तों को भोग में रखना क्यों माना जाता है शुभ
दूसरी मान्यता के अनुसार मां दुर्गा को लाल गुड़हल का फूल इसलिए चढ़ाया जाता है क्योंकि इसका वर्णन दुर्गा सप्तशती में भी किया गया है। दुर्गा सप्तशती के दसवें अध्याय में ऐसा वर्णन है कि देवी दुर्गा के हाथों में शंख, तलवार, चक्र और अक्षय पात्र है। साथ ही उनके सिर पर लाल ओरहुल का फूल चढ़ाया गया है। इसी से यह पता चलता है कि उनको लाल ओरहुल क्यों चढ़ाया जाता है।
और क्या है लाल ओरहुल के फूल का महत्व?

मां दुर्गा के साथ-साथ या पुष्प मां लक्ष्मी को भी अत्यंत प्रिय हैं। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को गुड़हल का फूल चढ़ाने से वह अत्यंत प्रसन्न होती हैं और आपको सुख समृद्धि और धन संपदा प्रदान करती हैं। साथ ही इस पुष्प को अर्पण करने से ग्रहों का दर्द भी समाप्त होता है और मनवांछित फल की भी प्राप्ति होती है।
यह भी पढ़िए- करवाचौथ कब है? पूजन विधि और शुभ मुहूर्त
दोस्तों उम्मीद है कि अब आपको भी यह पता चल गया होगा कि आखिर मां दुर्गा को क्यों पसंद है लाल ओरहुल के फूल। अगर यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो पोस्ट पर लाइक और कमेंट जरुर करें। और मुझसे जुड़ने के लिए यहां जाए…