
सावन में राशि अनुसार करें देवों के देव महादेव का अभिषेक, मिलेगा मनचाहा वरदान; चारों तरफ से बरसेगा पैसा
सावन माह की शुरुआत हो चुकी है. इन दिनों मे भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए लोग कई प्रकार के उपाय कर रहे हैं. इसी प्रकार देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए व्यक्ति को अपनी राशि के अनुसार अभिषेक करना शुभ फलदाई होगा.

पंडित राकेश पाठक ने uprising bihar को बताया कि जो व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार भगवान शिव का अभिषेक करते हैं, उन्हें सारे संकटों से छुटकारा मिलता है. साथ ही उस व्यक्ति के ऊपर भगवान शिव की कृपा बरसती है. आइए जानते हैं….
राशि अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक
मेष राशि:- इस राशि के जातकों को सावन में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें शहद और सुगंध मिलकर अभिषेक करना चाहिए.
वृषभ राशि:- इस राशि के जातकों को सावन में भगवान शिव का कच्चे दूध से अभिषेक करना फलदाई होगा. इससे व्यक्ति मनचाहा वरदान प्राप्त कर सकते हैं.
मिथुन राशि:- इस राशि के व्यक्ति को गंगाजल में बेलपत्र मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए. ऐसा करना इनके लिए लाभदायक होगा.
कर्क राशि:- इस राशि के व्यक्ति को सावन में भगवान शिव का अभिषेक करने के लिए सादे दही का इस्तेमाल करना चाहिए.
सिंह राशि:- इस राशि के जातकों को गंगाजल में गुड़ मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए. ऐसा करने से व्यक्ति को मनचाहा वरदान प्राप्त होगा.
कन्या राशि:- इस राशि के जातकों को सावन के महीने में गंगाजल में भांग के पत्ते मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए.
तुला राशि:- इस राशि के व्यक्ति को सावन के दिनों मे गाय का शुद्ध घी भगवान शिव को लगाकर उनका जलाभिषेक करना चाहिए.
वृश्चिक राशि:- इस राशि के व्यक्ति को भगवान शिव को गंगाजल में थोड़ा सा शहद मिलाकर अभिषेक करना चाहिए.
धनु राशि:- इस राशि के व्यक्ति को भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन महीने में देसी गाय के दूध से अभिषेक करना चाहिए. ऐसा करने से इस राशि के व्यक्ति को परम सुख की प्राप्ति होगी.
मकर राशि:- इस राशि के जातकों को भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन मास में गंगाजल में अपराजिता के फूल मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए.
कुंभ राशि:- इस राशि के जातकों को भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सावन माह में गंगाजल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए.
मीन राशि:- इस राशि के व्यक्ति भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए एक लोटे में गंगाजल लें, उसमें दूर्वा मिलकर भगवान शिव का अभिषेक करें. ऐसा करने से भगवान शिव का आशीर्वाद इन पर बना रहेगा.
उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।
फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |