
छठ पूजा एक ऐसा भारतीय पर्व जिसे पूरे भारत में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पर्व बहुत ही परंपराओं के साथ महिलाओं द्वारा किया जाता है। इस पर्व पर माताएं अपनी संतान की खुशी की कामना करने के लिए उपवास करती हैं। यह ज्यादातर बिहार, झारखंड, उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। तो दोस्तों चलिए जानते हैं कि इस साल 2023 में छठ पूजा कब है? और यह कितने दिन तक होगी?
कब है छठ पूजा 2023?
इस साल 2023 में छठ पूजा 17 नवंबर से 20 नवंबर तक चलने वाली है। इस बीच माताएं उपवास रखती है और मां गंगा के साथ सूर्य देवता की पूजा अर्चना करती हैं। इस पूजा में महिलाए कई तरह के पकवान जैसे गुड, खिचड़ी, सब्जी इत्यादि बनाती हैं।
यह भी पढ़ें- सावन 2023 अंतिम सोमवारी पर शिवजी को करे खुश
कितने दिन की होती है छठ पूजा?

छठ का पर्व पूरे चार दिनों तक चलता है जिसमें पहला दिन नहाय खाय, दूसरा दिन खरना, तीसरा दिन संध्या अर्घ्य और चौथा दिन ऊषा अर्घ्य का होता है।
1. नहाय खाय
यह छठ पूजा का पहला दिन होता है। जिसमें माताएं स्नान कर पूजा पाठ करती हैं और पूरे दिन फलाहार करती हैं। इसमें छठी मैया को चढ़ाने के लिए गुड़ खिचड़ी का भी प्रयोग किया जाता है। महिलाओं को ध्यान देना चाहिए कि वो नए वस्त्र धारण करें। और घर में सभी बड़ों का आशीर्वाद ले। जिससे उनकी ये पूजा बिना किसी विघ्न के पूरी हो सके।
2. खरना:
यह छठ पूजा का दूसरा दिन होता है। इस दिन माता को किसी नदी में स्नान जरूर करना चाहिए। खरना के दिन माताएं सिर्फ एक बार खिचड़ी का भोजन करती है। और इसी खिचड़ी का भोग छठी मैया को भी लगाया जाता है।
यह भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी 2023: कब से मनाया जाता है गणेश चतुर्थी
3. संध्या अर्घ्य:
संध्या अर्घ्य छठ का तीसरा दिन होता है जिसमें महिलाओं संध्या को स्नान करके मां गंगा को अर्घ्य देती है। इसी दिन माताओं का 36 घंटे का उपवास समाप्त होता है उसके बाद वो अर्घ्य देती है। अर्घ्य देने के लिए एक बांस की टोकरी में फूल और फल आदि पूजा सामग्री भी रखी जाती है।
4. ऊषा अर्घ्य:
यह दिन छठ पूजा का चौथा और अंतिम दिन होता है। जिसमें महिलाओं को सूर्योदय होने से पहले ही गंगा नदी में स्नान कर सूर्य देवता को अर्घ्य देना होता है। साथ ही इस दिन माताओं के साथ उनके पुत्र भी टोकरी उठाने का कार्य करते है।
तो दोस्तों यह थी छठ पूजा के बारे में संपूर्ण जानकारी उम्मीद करती हूं आपको यह पोस्ट पसंद आई हो और मुझसे जुड़ने के लिए यहां जाए…