Site icon Uprising Bihar

क्या हैं नवग्रह की इन 9 लकड़ियों के उपयोग?

navgrah poojan

दोस्तों अपने अक्सर देखा होगा कि जब भी हमारे घर में पूजा होती है। तो उनके साथ नवग्रह की भी पूजा की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं? इन नवग्रह में कौन-कौन से ग्रह शामिल है। और इनकी पूजा में जो लकड़ियों का इस्तेमाल होता है। वह कौन सी लकड़ियां हैं? हमारे आज के लेख में हम जानेंगे कि नवग्रह में इस्तेमाल होने वाली 9 लकड़िया कौन सी है?

क्या है इन नौ ग्रहों के नाम? 

क्या है इन नौ ग्रहों के नाम?

1. सूर्य:

सूर्य ग्रह को आत्मा पिता और आत्म सम्मान का ग्रह कहा गया है। इस ग्रह से हमें जीवन की शक्ति ऊर्जा और आत्मविश्वास मिलता है।

2. चंद्रमा:

चंद्र ग्रह को मन, भावनाओं और घर का ग्रह कहा गया है। सफेद होने के कारण चांद के स्वरूप से यह हमें शांति, सद्भाव और मानसिक स्पष्टता देते हैं। 

3. मंगल: 

मंगल ग्रह को साहस, पराक्रम और भाई बहनों का ग्रह कहा गया है। यह ग्रह हमें साहस, शक्ति और नेतृत्व करने का गुण प्रदान करता है।

4. बुध:

बुध ग्रह को बुद्धि, वाणिज्य और संचार का ग्रह माना गया है। इस ग्रह से हमें ज्ञान, तर्क और बातचीत करने का कौशल मिलता है।

यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2023: इस साल पूरे 9 दिनों की होगी शारदीय नवरात्रि, जानें मुहूर्त और पूजा विधि

5. गुरु: 

गुरु ग्रह को ज्ञान, धर्म और शिक्षकों का ग्रह माना जाता है। इस ग्रह से हमें बुद्धि, समृद्धि और आध्यात्मिकता प्राप्त होती है।

6. शुक्र: 

शुक्र ग्रह को प्रेम, सुंदरता और धनराशि का ग्रह कहा गया है। इस ग्रह से हमें खुशी, रोमांस और आकर्षण की भावना मिलती है।

7. शनि: 

शनि ग्रह को समय, कर्म और कठिन परिश्रम का ग्रह कहा गया है। यह ग्रह हमें जिम्मेदारी, अनुशासन और धैर्य रखने की क्षमता प्रदान करता है।

8. राहु: 

राहु को छाया का ग्रह माना गया है। और यह ग्रह अज्ञात रहस्य और भ्रम का ग्रह है। इस ग्रह को राहु और केतु का स्वरूप माना जाता है जहां राहु मुख है और केतु धुरी।

9. केतु: 

केतु को भी छाया ग्रह माना गया है। और यह हमें रहस्य अध्यात्म और तेज बुद्धि का प्रदान करता है। इससे भी राहु और केतु का स्वरूप माना गया है जहां रहू मुख है और धुरी केतु है।

किन नौ लकड़ियों का होता है इस्तेमाल?

किन नौ लकड़ियों का होता है इस्तेमाल?

1. मदार:

मदार की लकड़ी का इस्तेमाल सूर्य ग्रह के लिए किया जाता है। क्योंकि सूर्य को गर्मी और प्रकाश का प्रतीक माना जाता है। इसीलिए मदार की लकड़ी सूर्य को शांत करने में उपयोगी मानी जाती है।

2. पलाश:

पलाश की लकड़ी का उपयोग चंद्र ग्रह के लिए किया जाता है। क्योंकि चंद्रमा को शांति और शीतलता का चिन्ह कहा जाता है। इसीलिए पलाश की लकड़ी का उपयोग चंद्रमा को ठंडक और सुगंध प्रदान के लिए किया जाता है। 

3. खैर:

मंगल ग्रह के लिए खैर की लकड़ी का उपयोग किया जाता है। खैर की लकड़ी मजबूत और टिकाऊ होती है। जिसे मंगल की शांति के लिए उपयोग किया जाता है।

4. अपामार्ग:

बुध ग्रह को बुद्धि और व्यापार का ग्रह माना गया है। इसीलिए अपमार्ग की लकड़ी जो छोटी और चिकनी होती है उसका उपयोग बुद्ध को शांत रखने के लिए किया जाता है।

5. पीपल:

पीपल की लकड़ी का इस्तेमाल गुरु ग्रह के लिए किया जाता है। पीपल की लकड़ी लंबी और मोटी होती है। इसीलिए गुरु ग्रह की शांति के लिए इस्तेमाल की जाती है।

यह भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी 2023: कब से मनाया जाता है गणेश चतुर्थी

6. गूलर:

गुलर की लकड़ी का इस्तेमाल शुक्र ग्रह के लिए किया जाता है। शुक्र ग्रह को प्रेम और सौंदर्य का ग्रह माना गया है। गुलर की लकड़ी सुंदर और आकर्षित होती है और उसका इस्तेमाल शुक्र ग्रह की शांति के लिए किया जाता है।

7. समी:

समी की लकड़ी कठोर और कड़वी होती है। और इसका उपयोग शनि ग्रह की शांति के लिए किया जाता है। शनि ग्रह को समय और कर्म का ग्रह कहा गया है।

8. दुर्वा:

दुर्वा की लकड़ी काफी छोटी और नाजुक होती है। और इसका प्रयोग राहु की शांति के लिए किया जाता है। 

9. कुशा:

कुश की लकड़ी लंबी और मजबूत होती है। और इसका उपयोग केतु ग्रह के लिए किया जाता है केतु को छाया का ग्रह भी माना जाता है।

तो दोस्तों यह थी नवग्रह की लकड़ियों के प्रयोग की संपूर्ण जानकारी। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट पर लाइक और कमेंट जरुर करें। और ऐसी ही जानकारी के लिए जुड़े रहिए मुझसे

Exit mobile version