

दोस्तों इस वर्ष 2023 में सावन माह की अवधि सामान्य से कई दिनों ज्यादा थी। पर अब यह सावन समाप्ति की ओर आ गया है और अब बचा है इसका आखिरी सोमवार। सोमवार के दिन आप शिवजी का पूजन करके उन्हें अत्यंत प्रसन्न कर सकती है। हमारे आज के लेख में हम आपको अपने आखिरी सोमवार में पूजन कैसे करें यही बताने वाले हैं। तो आईए जानते हैं सावन 2023 की आखिरी सोमवारी की पूजन विधि।
सावन की आखिरी सोमवार पूजन विधि:

- सर्वप्रथम स्नान करके साफ़ वस्त्र धारण कर लें और कोशिश करें कि वह हरे रंग का हो।
- पूजा स्थल को साफ करे और गंगाजल छिड़क कर उसे पवित्र कर ले।
- शिवलिंग पर भी जल अर्पित करें ऐसा करने से आप शिवजी को प्रसन्न कर सकती हैं।
- उसके पश्चात शिवलिंग पर दूध, दही, घी, शहद पंचामृत अर्पित करें। इसे शिव जी का पंचामृत स्नान भी कहते हैं।
- इसके बाद शिवलिंग पर बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूर्वा, फल, मिठाई इत्यादि अर्पित करें। यह सारी वस्तुएं शिवजी को अत्यंत प्रिय है।
- इसके बाद आप शिव चालीसा, शिव मंत्र या महामृत्युंजय जाप का पाठ कर सकती हैं। ऐसा करने से आप शिवजी से अपनी मन चाही मनोकामना मांग सकती हैं।
- अब धूप, दीप और आरती कर ले और उसके बाद भगवान को लगाए भोग का प्रसाद लोगों में बांट दें।
यह भी पढ़ें- हनुमान जी की भक्ति में बनवाए ये अनूठे टैटू
आखिरी सोमवार के दिन करें यह विशेष कार्य-
इस पूजन विधि को करने के अलावा भी आप कुछ विशेष कार्य कर सकती हैं जिनसे भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न होंगे।
- शिव पुराण का पाठ
- करा सकती हैं रुद्राभिषेक।
- शिव मंदिर का दर्शन करें।
- दान करें।
आखिरी सोमवार का महत्व

वैसे तो संपूर्ण सावन मन ही महत्वपूर्ण होता है पर सावन के आखिरी सोमवार का विशेष महत्व है। इस दिन शिवजी की पूजा अर्चना कर उन्हें प्रसन्न कर सकती हैं। इस दिन पूजा करने से भगवान शिव आपको सुख समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करते हैं। सावन के आखिरी सोमवार के दिन भगवान शिव से यह जरूर कहें कि आपकी पूजा को स्वीकार करें। और आपको आपके द्वारा की गई गलतियों के लिए क्षमा करें। इस दिन किए गए आपके हर कार्य सिद्ध माने जाते हैं।
यह भा पढ़ें- भादो मास में शिवलिंग पर जल चढ़ाएं
तो दोस्तों यह थी कुछ विशेष जानकारी जिनसे आप आखिरी सोमवार के दिन भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं। उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया हो, मुझसे जुड़ने के लिए यहां जाएं…