2023 में कब मनाई जाएगी दिवाली, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त!
देशभर में लोग अगर किसी त्योहार का इंतजार करते हैं तो वह है दिवाली का त्योहार। दिवाली को हिंदू धर्म का एक विशेष त्योहार माना जाता है। इस त्योहार को दीपोत्सव भी कहा जाता है। जिसमें लोग दीपों और रंग-बिरंगी लाइटों से अपने घरों को सजाते हैं। इस दिन मुख्य रूप से धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। दिवाली के दिन लोग एक दूसरे को मिठाईयां देकर इस त्योहार का जश्न मनाते हैं।
ये भी पढ़े: Deepawali: 2023 में कब है दीपावली, शुभ तिथि एवं पूजन विधि

दिवाली का महत्व
हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, हर साल दीपावली का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। माना जाता है कि कार्तिक अमावस्या के दिन मां लक्ष्मी रात्रि में स्वंय भूलोक पर पधारती हैं और घर-घर जाकर अपने भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। यही वजह है कि दिवाली के दिन घर, आंगन और घर के चारों ओर दीपक प्रज्वलित कर हर कोने को रोशन किया जाता है। चलिए जानते हैं कि इस साल रोशनी का ये त्योहार किस दिन मनाया जाएगा।

इस तारीख को मनाई जाएगी दिवाली
इस साल कार्तिक मास अमावस्या तिथि 12 नवंबर को पड़ रही है। हिंदू धर्म में कोई भी त्योहार उदया तिथि के आधार पर मनाया जाता है, ऐसे में दीपावली 12 नवंबर को मनाई जाएगी। दरअसल, 12 नवंबर 2023 को दीपावली दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से शुरू हो जाएगी, जिसका समापन 13 नवंबर 2023 को दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर होगा। इस हिसाब से आप 12 नवंबर को दीपोत्सव मना सकते हैं।
ये भी पढ़े: दिवाली 2023:जाने इस साल कब है दिवाली ,शुभ मुहूर्त और पुजन विधि

पूजा का शुभ मुहूर्त
वहीं, अगर 12 नवंबर के दिन दीपावली के मौके पर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने के शुभ मुहूर्त की बात की जाए तो शाम 5 बजकर 40 मिनट से पूजा के शुभ मुहूर्त की शुरुआत होगी, जो शाम को ही 7 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। वहीं, महानिशीथ काल का शुभ मुहूर्त देर रात 11 बजकर 49 मिनट से मध्य रात्रि 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। मान्यता है कि अगर आप माहनिशीथ काल मुहूर्त में भी मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं तो घर-परिवार में अपार सुख समृद्धि बनी रहती है।
मैं आशा करती हूं कि आपको यह पोस्ट पढ़कर आनंद आया होगा। कृपया इसके बारे में और अधिक पढ़ने के लिए UPRISING BIHAR को फ़ॉलो करना जारी रखें। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर करें।