Site icon Uprising Bihar

Chhoti Deepawali: छोटी दीपावली 2023 में कब है ? शुभ तिथि एवं धार्मिक महत्व

छोटी दीपावली 2023

नरक चतुर्दशी के दिन को छोटी दिवाली के नाम से भी जाना जाता है। यह दिवाली के ठीक एक दिन पहले यानी की कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण और यमराज की पूजा करने का भी प्रावधान है। छोटी दीपावली 2023 कब है? इसकी शुभ तिथि और धार्मिक महत्व क्या है? यही हमारे आज के लेख में हम जानने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- 2023 का सबसे ट्रेंडिंग झुमका डिज़ाइन

कब है छोटी दीपावली 2023?

नरक चतुर्दशी या छोटी दीपावली कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष 2023 में यह तिथि 11 नवंबर को मानी गई है। इस दिन पर भी भारत में लोग दिए जलाते हैं और पटाखे भी बजाते हैं। 

छोटी दीपावली 2023 का शुभ मुहूर्त

छोटी दीपावली 2023 का शुभ मुहूर्त

छोटी दीपावली 2023 का शुभ मुहूर्त 11 नवंबर 2023 को शाम 5 बजकर 39 मिनट से शुरू होकर रात 8 बजकर 16 मिनट तक चलेगा। इस शुभ मुहूर्त पर भगवान श्री कृष्ण की और यमराज की पूजा करने का विशेष लाभ और महत्व है। 

क्या महत्व है छोटी दीपावली का?

छोटी दीपावली का महत्व

यह दिन धार्मिक रूप से बहुत ही महत्वपूर्ण है। छोटी दीपावली के दिन भगवान श्री कृष्ण ने नरकासुर नामक राक्षस का वध किया था। नरकासुर ने देवताओं को बंदी बना दिया था और श्री कृष्ण ने उसे छल से मार कर सभी को मुक्ति दिलाई थी। इसीलिए इससे नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। 

यदि आप भगवान श्री कृष्ण और काली मां की पूजा छोटी दीपावली के दिन करते हैं तो इसका विशेष महत्व है। इस दिन पंचमेवी की खीर भगवान कृष्ण और काली मां को चढ़ाने चाहिए। साथ ही घर के अंदर और बाहर दिए भी जलाने चाहिए। 

इस दिन यमराज की पूजा करने का भी खास प्रावधान है। ऐसा माना जाता है की छोटी दीपावली के दिन यमराज जीवो को यमलोक से मुक्त करते हैं इसीलिए उन्हें प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा करनी चाहिए। यह भी माना जाता है कि यमराज का वास चौराहों पर होता है तो उन्हें भी साफ सुथरा रखना चाहिए। 

दान-पुण्य करने के लिए यह दिन हमें प्रेरित करता है। यह एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो श्री कृष्णा और यमराज के महान कार्यों के बारे में हमें बताता है। 

यह भी पढ़ें- चांदी के पायल के नए ट्रेंडिंग डिजाइन 2023

दोस्तों उम्मीद है कि आपको इस लेख से छोटी दीपावली 2023 के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो गई होगी। यदि यह लेख आपको पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसी ही जानकारी के लिए जुड़िए UPRISING BIHAR से और मुझसे जुड़ने के लिए यहां जाए…

Frequently Asked Questions (FAQs):

Q. छोटी दिवाली का शुभ मुहूर्त कब है?

छोटी दीपावली 2023 का शुभ मुहूर्त 11 नवंबर 2023 को शाम 5 बजकर 39 मिनट से शुरू होकर रात 8 बजकर 16 मिनट तक चलेगा।

Q. छोटा छोटी दीपावली कब की है?

इस वर्ष 2023 में छोटी दीपावली 11 नवंबर को मानी गई है।

Q. 2023 दीपावली पूजा कब है?

दीपावली 2023 की पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त 12 नवंबर को शाम 5 बजकर 40 मिनट से शाम 7 बजकर 36 तक है।

Exit mobile version