camphor-remedies
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए आप कपूर के कुछ विशेष उपाय आजमा सकती हैं। इस उपाय से आपके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी और समृद्धि के द्वार खुलेंगे।

सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और लोग पूरे समय उनकी भक्ति में डूबे रहते हैं। इस महीने में भक्त अपने आराध्य को प्रसन्न करने के लिए कई अलग युक्तियां आजमाते हैं जिससे उनकी समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति हो सके। इन्हीं उपायों में से एक है कपूर का उपाय।
यदि यह उपाय सावन के किसी भी सोमवार के दिन आजमाया जाए तो आपके जीवन में कष्टों को दूर करने में मदद मिलती है। कपूर एक ऐसी सामग्री है जिसके विभिन्न ज्योतिष और धार्मिक लाभ बताए जाते हैं।
मान्यता है यदि आप नियमित रूप से घर में कपूर प्रज्वलित करती हैं या कपूर से आरती करती हैं तो आपके जीवन में खुशहाली बनी रहती है। ऐसे ही कपूर का इस्तेमाल शिव पूजन में भी बहुत फलदायी माना जाता है और उनकी तुलना कपूर से करते हुए यह कहा जाता है कि उनका रंग कपूर के समान सफ़ेद है इसी वजह से उनकी प्रिय सामग्रियों में से एक कपूर को माना जाता है।
आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें सावन के सोमवार के लिए कपूर के कुछ विशेष ज्योतिष उपायों के बारे में।
आरती में करें कपूर का इस्तेमाल

सावन के सोमवार या अन्य दिनों में जब भी आप भगवान् शिव की आरती करें हमेशा ध्यान में रखें कि आपको कपूर का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आप जब भी भगवान शिव की आरती करें उस समय कपूर का एक छोटा सा टुकड़ा भी आरती की लौ के साथ डालें। आरती में कपूर जलाते समय भगवान शिव का ध्यान करें और उनसे घर की समृद्धि की कामना करें।
मुख्य द्वार पर रखें कपूर और घी का दीपक
सावन के सोमवार के दिन यदि आप घर के मुख्य द्वार पर कपूर और घी का दीपक प्रज्वलित करके रखेंगे तो आपके घर में सदैव खुशहाली बनी रहेगी।
दीपक जलाते समय घर की आर्थिक स्थिति के लिए कामना करें और समृद्धि की कामना का आशीर्वाद लें। इस उपाय से सावन में मुख्य द्वार से माता लक्ष्मी का आगमन भी होता है और आपके घर में सदैव खुशहाली बनी रहती है।
इसे जरूर पढ़ें: Somvati Amavasya 2023: कब है सोमवती अमावस्या? जानें मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
कपूर और चावल का उपाय
इसके लिए आप एक मुट्ठी कच्चे चावल लें और इसमें कपूर के छोटे टुकड़े मिलाएं। धन लाभ के लिए भगवान् शिव से प्रार्थना करते हुए मुख्य द्वार के बाईं तरफ रखें और इसके पास में कपूर का दीपक जलाकर रखें। इससे आपके जीवन में धन के योग बढ़ेंगे। इन चावलों का कुछ हिस्सा आप अपने पर्स में रखें और कुछ हिस्सा घर की तिजोरी में रखें। इस उपाय से आपको धन लाभ होगा।
शिवलिंग पर चढ़ाएं कपूर

ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव को कपूर चढ़ाने से वो बहुत जल्द ही प्रसन्न होते हैं और घर की बनी रहती है। आप शिवलिंग पर सीधे ही कपूर चढ़ा सकते हैं या फिर कपूर को जल में मिलाकर इस पानी से शिव जी का अभिषेक भी कर सकते हैं।
कपूर और जल का उपाय करने के लिए एक छोटे कटोरे में पानी भरें और उसमें कपूर का एक टुकड़ा डालें। अपनी आर्थिक स्थिति का ध्यान करते हुए अपनी उंगली से पानी को धीरे से हिलाएं और इस पानी को पूरे घर में छिड़कें। इससे आपके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी।
इसे जरूर पढ़ें: सावन की द्वितीय सोमवारी के अवसर पर Uprising Bihar Team की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं
अपने पर्स में रखें कपूर का एक टुकड़ा (camphor in purse benifit)
सावन में सबसे पहले कपूर का एक टुकड़ा भगवान शिव को अर्पित करें और फिर उसे अपने पर्स में रखें। यह उपाय धन को आकर्षित करने में मदद करेगा और आपकी पर्स पैसों से भरी रहेगी। धन और समृद्धि के लिए सावन में आप कपूर के कुछ विशेष उपाय आजमा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें UPRISING BIHAR से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
6 thoughts on “Camphor Remedies: सावन सोमवार के दिन करें कपूर के ये उपाय, नौकरी में प्रमोशन के साथ मिलेगा धन लाभ”
Comments are closed.