Site icon Uprising Bihar

देश में 5 अंकों का ही ट्रेन नंबर क्यों होता है? यहां जानें इसका मतलब

ट्रेन भारत की लाइफ लाइन मानी जाती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ट्रेन का नंबर 5 अंकों का ही क्यों होता है। आइए जानते हैं इसके बार में।  

5-digit-train-numbers
5-digit-train-numbers

Train Numbers Meaning: भारतीय ट्रेन दुनिया भर में फेमस है। ट्रेन एक ऐसा माध्यम है जिससे एक शहर से दूसरे शहर और एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए सबसे सस्ता और सुरक्षित यातायात माना जाता है।  हम और आप लगभग सभी भारतीय ट्रेन को नाम या फिर नंबर से ही जानते हैं। नाम का मतलब लगभग हर कोई जानता है, लेकिन अगर आपसे यह पूछा जाए कि ट्रेन टिकट पर 5 अंकों में लिखे ट्रेन नंबर्स का क्या मतलब होता है तो फिर आपका जवाब क्या होगा?

इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर 5 अंकों में लिखे ट्रेन टिकट या ट्रेन नंबर्स का क्या मतलब होता है। आइए जानते हैं।

ट्रेन का नंबर 0 से 5 के बीच क्यों होता है?

What-do-the-train-numbers-mean
What-do-the-train-numbers-mean

शायद आपको मालूम हो, अगर नहीं मालूम हो तो आपको बता दें कि ट्रेन का नंबर या फिर टिकट पर 0 से 5 के बीच में अंक लिखा होता है। इन नंबर्स के जरिए यह पता लगा सकते हैं कि यात्रा कहां से कहां तक चलती है। इसके अलावा यह भी पता लगा सकते हैं कि ट्रेन पैसेंजर, सुपरफास्ट या फिर लोकल ट्रेन है।

इसे भी पढ़ें: भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए मलमास में बनाएं ये प्रसाद

ट्रेन नंबर में 0 लगने का क्या मतलब है?

आपको पहले ही बता चुके हैं कि ट्रेन टिकट में 5 डिजिट वाले नंबर होते हैं जो 0 से 5 के बीच होता है। ऐसे में आपको बता दें कि जिस ट्रेन नंबर की शुरुआत 0 से होती है वो ट्रेन स्पेशल कैटेगरी में हो सकती है। कहा जाता है ये ट्रेन किसी विशेष मौके पर या फिर हॉलीडे स्पेशल और समर स्पेशल हो सकती है। कई बार त्योहारों के समय भी इस नंबर की ट्रेन चलती रहती हैं।

1 से 4 अंकों की ट्रेन का क्या मतलब है?

What-do-the-train-ticket-numbers
What-do-the-train-ticket-numbers

देश भर में ऐसी कई ट्रेन चलती हैं जिस ट्रेन नंबर की शुरुआत 1 या 2 से होती है। ऐसे में आपको बता दें कि जिस ट्रेन नंबर की शुरुआत 1 या 2 से होती है वो लंबी दूरी की ट्रेन हो सकती है। इसके अलावा तेज रफ्तार वाली भी ट्रेन हो सकती है। जैसे-राजधानी, सुपरफास्ट आदि। आपको बता दें कि  जिस ट्रेन नंबर की शुरुआत 3 से हो वो ट्रेन कोलकाता सब अर्बन की हो सकती है। इसके अलावा 4 होने पर नई दिल्ली और चेन्नई आदि मेट्रो सिटी की सब अर्बन ट्रेन हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: पतली और लंबी दिखने के लिए सिंपल साड़ी को इस तरीके से करें स्टाइल, दिखेंगी लाजवाब

5 अंकों की ट्रेन का क्या मतलब है?

देश भर में लगभग करोड़ों सवारी गाडियां चलती हैं। ऐसे में आपको बता दें कि ट्रेन टिकट या फिर ट्रेन पर लिखा पहला अंक 5 है तो वो ट्रेन सवारी गाड़ी होती है। सवारी गाडियां अधिक दूर तक जाती भी नहीं है और हर बड़े और छोटे रेलवे स्टेशन पर रूककर चलती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट UPRISING BIHAR के साथ।

Exit mobile version