Site icon Uprising Bihar

Wedding Lehenga desigs: अपनी शादी में पहनें वेलवेट लहंगे के ये ट्रेंडी डिजाइन, दिखेंगी खूबसूरत

शादी के लिए अगर आप लहंगा सर्च कर रही हैं तो बेस्ट है आप यहां बताए गए फेब्रिक के लहंगे को वियर कर सकती हैं।

Wedding Lehenga desigs

लहंगा वियर करना हर किसी को पसंद होता है। आप भी इसे वियर कर सकती हैं। शादी के लिए वेलवेट लहंगे के डिजाइन बेस्ट हैं। इसमें आपको काफी सारे नए ट्रेंड के ऑप्शन मिल जाएंगे। साथ ही अलग-अलग डिजाइन और कलर भी आजकल इसमें आते हैं। आप चाहे तो इसपर पहनने वाली चन्नी को भी वेलवेट फेब्रिक में खरीद सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं आप किस तरह के लहंगे डिजाइन को अपनी शादी में वियर कर सकती हैं।

डबल शेड फ्लोरल एम्ब्राइरी लहंगा

कई सारी लड़कियां हैं जिन्हें डबल शेड के लहंगे वियर करने पसंद होते हैं। ऐसे में आप किसी और फेर्बिक की जगह वेलवेट कपड़े के लहंगे को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको डबल शेड में लहंगा मिल जाएगा। इस फोटो में लड़की ने ब्लू और पिंक कलर के लहंगे को वियर किया हुआ है। जिसमें फ्लोरल एम्ब्राइडरी हो रखी है। ये दिखने में हैवी है और पहनने के बाद आपको रॉयल लुक देगा। इसलिए आप अपनी शादी के लिए मार्केट से जाकर इसे खरीद सकती हैं। ये लहंगा आपको 20000 से लेकर 25000 की रेंज में मिल जाएगा।

पिंक लहंगा विद जरदोरी वर्क

wedding lehenga designs for bride
wedding lehenga designs for bride

आप चाहे तो सिंगल शेड में भी लहंगा खरीद सकती हैं। बस आपको थोड़ा कलर कॉन्ट्रास्ट आपको लहंगी की एम्ब्राइडरी के साथ देखने को मिलेगा। जैसे पिंक के साथ ब्लू और रेड कलर के कुछ कलर को एड किया जाएगा। इस लहंगे में जरदोरी वर्क हुआ है। इसी तरह के एम्ब्राइडरी को दुपट्टे पर भी किया गया है। जिससे ये पूरा लहंगा हैवी नजर आ रहा है। आप भी इस तरीके के लहंगे को खरीदकर डबल शेड वाली चुन्नी के साथ वियर कर सकती हैं। वरना आप चाहे तो पिंक कलर की वेलवेट चुन्नी के साथ वियर कर सकती हैं। मार्केट में ये लहंगा आपको 25000 हजार रुपये में मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ेंMost Beautiful Gold Mangalsutra Samll Design 2023 : सबसे खूबसूरत मंगलस…

मरून वेलवेट लहंगा विद लाइट एम्ब्राइडरी

wedding lehenga designs 2023
wedding lehenga designs 2023

अगर आपको ज्यादा हैवी लहंगा वियर नहीं करना तो आप इस तरीके के लाइट एम्ब्राइडरी वाले लहंगे को वियर कर सकती हैं। इस तरीके (ब्राइडल लहंगा डिजाइन) के लहंगे भी शादी में अच्छे लगते हैं। बस आपको इसमें दुपट्टे को थोड़ा हैवी रखना पड़ेगा। क्योंकि इससे ही आपका लुक खूबसूरत लगेगा। इस लहंगी की खास बात ये होत है कि इसको स्टाइल करने के बाद आप कम्फर्टेबल रहती हैं। इसमें आपको ऊपर का ब्लाउज भी हैवी मिलेगा।

इस तरीके के लहंगे को आप मार्केट से 15000 से 20000 की रेंज में खरीद सकती हैं।

पर्पल कलर सीक्वेंस वर्क लहंगा

wedding lehenga designs with price
wedding lehenga designs with price

वेलवेट लहंगे के ऑप्शन में आप सीक्वेंस वर्क लहंगे को भी वियर कर सकती हैं। ये भी काफी अच्छा लगता है। इसमें आपको लहंगे से लेकर ब्लाउज और चुन्नी सभी चीजों में सीक्वेंस वर्क मिलेगा। इसलिए ये लहंगा और ज्यादा हैवी नजर आएगा। वेलवेट कपड़े पर सीक्वेंस वर्क काफी अच्छा लगता है। इसलिए आपको भी इसे ट्राई करना चाहिए। इस तरह के लहंगे को आप 15000 से 20000 की रेंज में खरीद सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-Latest Payal Pajeb Design Low Price पायल की लेटेस्ट 100 डिजाइन जो कर द…

अपनी शादी में इन वेलवेट लहंगे के डिजाइन को ट्राई करें आप परफेक्ट के साथ-साथ बेहद खूबसूरत नजर आएगी।

उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें UPRISING BIHAR के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

Exit mobile version