Site icon Uprising Bihar

साउथ इंडियन मंगलसूत्र के खूबसूरत डिज़ाइन, आप बस देखते रह जायेंगे

साउथ इंडियन मंगलसूत्र से जुड़ी परंपराएं और मंगलसूत्र की अनोखी डिजाइन के पीछे छिपे अनोखे तथ्‍यों को जानने के लिए पढ़ें ये आर्टिकल। 

भारत में शादीशुदा महिलाओं की सबसे बड़ी पहचान उनका सिंदूर और मंगलसूत्र होता है। जहां सिंदूर हर महिला एक ही तरह से मांग में लगाती है, वहीं मंगलसूत्र अलग-अलग राज्‍य में अलग-अलग नाम और डिजाइन में नजर आते हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इनसे जुड़ी कुछ रोचक मान्यताएं हैं।

अपनी ‘ज्वेलरी सिग्निफिकेंस एवं हिस्ट्री’ सीरीज के अंतर्गत हम आपको पहले भी कई तरह के जेवरों के महत्व के बारे में बता चुके हैं। आज हम आपको साउथ इंडियन मंगलसूत्र से जुड़े कुछ बेहद रोचक तथ्यों के बारे में बताएंगे।

इसे जरूर पढ़ें-Gold Mangalsutra Designs | गोल्ड मंगलसूत्र की ये डिज़ाइन आपको देंगे अट…

What is South Indian Mangalsutra called?
What is South Indian Mangalsutra called?

साउथ इंडियन मंगलसूत्र को क्या कहते हैं?

अलग-अलग राज्यों में मंगलसूत्र को नए-नए नाम से जाना जाता है। साउथ इंडिया में केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में मंगलसूत्र का थाली, बुट्टू, मिन्नु आदि के नाम से जाना जाता है।

Importance of South Indian Mangalsutra?
Importance of South Indian Mangalsutra?

साउथ इंडियन मंगलसूत्र का महत्व?

इसे जरूर पढ़ें-Locket Mangalsutra Design : अभी देखें इन बेहतरीन लॉकेट मंगलसूत्र डिज़ा…

Designs of South Indian Mangalsutra
Designs of South Indian Mangalsutra

साउथ इंडियन मंगलसूत्र के डिजाइन

साउथ इंडियन मंगलसूत्र में काले मोतियों का प्रयोग नहीं होता है। पूरा मंगलसूत्र सोने की चेन और पेंडेंट से बना होता है। अगर इस मंगलसूत्र की डिजाइन की बात की जाए, तो यह टेंपल ज्वेलरी की तरह नजर आता है। इसमें कई तरह की चेन डिजाइंस आपको बाजार में मिल जाएंगी, जिन्हें आप थाली में लगा सकती हैं। थाली यानि पेंडेंट की भी ढेरों डिजाइंस बाजार में मिल जाएंगी। आप चाहें तो अपने हिसाब से इसे कस्टमाइज़ भी करा सकती हैं।

केवल साउथ इंडियन महिलाएं ही नहीं, बल्कि नॉर्थ इंडिया में भी मंगलसूत्र पहनने का बहुत महत्व है और यदि आप टेम्पल ज्वेलरी स्टाइल मंगलसूत्र तलाश रही हैं, तो आप मंगलसूत्र के पेंडेंट की जगह साउथ इंडियन थाली लगवा सकती हैं।

उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें UPRISING BIHAR के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

Exit mobile version