Site icon Uprising Bihar

सिंपल तरीके से घर पर तैयार करें एंटीक इयररिंग्स

एंटीक इयररिंग्स पहनने की शौकीन हैं और अलग-अलग तरीके के कलेक्शन को अपने स्टाइल करना चाहती हैं तो इस बार मार्केट से नहीं घर पर आसान तरीके के से इयररिंग्स को बनाना सीखें।

antique earrings
antique earrings

मार्केट में आपको कई तरह की ज्वेलरी डिजाइन देखने को मिलेंगे। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हमें कुछ अलग यानि एंटीक खरीदने का मन होता है डिजाइन कई सारे होते हैं फिर भी हम उसे खरीद नहीं पाते हैं। इसका कारण होता है उनके दाम। एंटीक होने की वजह से वो हमारे बजट के बाहर होती है। इसलिए हम कुछ और ज्वेलरी को स्टाइल करके अपना काम चलाते हैं।

इस तरह की परेशानी सबसे ज्यादा होती है इयररिंग्स खरीदते समय। इसमें कुछ डिजाइन काफी अच्छे होते हैं लेकिन एक्सपेंसिव होते हैं। ऐसे में आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। आप खुद घर पर इन्हें कम पैसों में तैयार कर सकती हैं और आउटफिट के साथ स्टाइल करके खूबसूरत दिख सकती हैं।

स्टेप-1

घर पर इयररिंग कैसे बनाएं
घर पर इयररिंग कैसे बनाएं

इयररिंग्स को बनाने के लिए सबसे पहले आपको सिलिकॉन मोल्ड खरीदना पड़ेगा। इस तरीके के मोल्ड आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। इस मोल्ड को खरीदते समय आपको ये ध्यान में रखना होगा कि आपको किस तरीके के इयररिंग्स के डिजाइन को तैयार करना है। क्योंकि इनमें अलग-अलग तरीके के डिजाइन आते हैं जिन्हें आप अपने हिसाब से क्रिएट कर सकती हैं। इसके बाद इसमें आपको रेजिन को उसमें डालना है। ये एक तरह की गोंद होती है। जिसका इस्तेमाल आप इयररिंग्स बनाने के लिए कर सकती हैं। 

स्टेप-2

रेजिन डालने के बाद आपको इसे थोड़ी देर सेट होने के लिए रख देना है। फिर उसमें बने डिजाइन (इयररिंग्स डिजाइन) को मोल्ड से बाहर निकाल लेना है और उसे कटिंग करके शेप देनी है। फिर इसमें ऊपर की ओर एक छोटा सा छेद करना है।

इसे भी पढ़ें20 लाख रुपये में बिकता है ये गुलाब जल, जानें क्या है इसकी खासियत

स्टेप-3

how to make earrings at home
how to make earrings at home

अब इसमें आपको अपनी पसंद के कलर के हिसाब से पेंट करना है। इसके लिए आप रस्टी गोल्ड, सिल्वर, ब्लू, पिंक या ब्लैक कोई भी कलर चूज कर सकती हैं और ब्रश की मदद से इसे पेंट कर सकती हैं। फिर इसमें एक हुक लगाएं और ऊपर के हिस्से को नीचे वाले से जोड़ दें। 

स्टेप-4 

एंटीक इयररिंग्स
एंटीक इयररिंग्स

अगर आपको इसे हैवी बनना है तो इसमें आप मोती, स्टोन वैगहरा चीजों को गोंद की मदद से चिपका सकती हैं और फिनिशिंग टच देकर तैयार कर सकती हैं। इस तरीके से आपके एंटीक इयररिंग्स घर पर तैयार हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- सावन में चौड़े हाथों की शोभा बढ़ाएंगे गोल टिक्की मेहंदी के ये आसान डिजाइंस

अगर आपको भी पसंद आया हो इयररिंग्स बनाने का ये तरीका तो इसे ट्राई करें और अपनी राय हमारे साथ जरूर शेयर करें, ताकि ऐसे और ही हम भी आपके साथ कुछ नई चीजों को घर पर कैसे बनाएं इनके आइडिया शेयर करते रहें।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट UPRISING BIHAR के साथ। 

Exit mobile version