पटना, बिहार की राजधानी, एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक शहर है जिसमें कई दर्शनीय स्थल हैं। यह बिहार का सबसे बड़ा नगर है। यह गंगा नदी के किनारे स्थित है। पटना का प्राचीन नाम पाटलिपुत्र, पुष्पपुरी और कुसुमपुर था। यहां कई बौद्ध और जैन तीर्थ स्थल हैं। इस नगर की स्थापना 600 ईसा पूर्व में हुई थी और यह मौर्य साम्राज्य की राजधानी थी। पटना एक ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों से भरपूर शहर है, और इन स्थानों पर जाकर आप इसका महत्व और सौंदर्य को अनुभव कर सकते हैं। यहां कुछ प्रमुख घूमने की जगहें हैं :-
Golghar : गोलघर
गोलघर एक विशाल गोलाकर भव्य स्मारक है। यह ब्रिटिश साम्राज्य के दौरन बनाया गया था। यह एक आकर्षक पार्क है जहां लोग शांति और आराम का आनंद लेते हैं।

Patna Meuseum : पटना संग्रहालय
इस संग्रहालय में पटना के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विवाद का उदाहरण मिलता है। यहां आप प्राचीन सामग्री, कला और सांस्कृतिक धरोहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Buddha Smriti Park : बुद्ध स्मृति पार्क
बुद्ध स्मृति पार्क को बुद्ध स्मारक पार्क के रूप में भी जाना जाता है। यह पटना में स्थित एक बहुत बड़ा और खूबसूरत पार्क है। इस उधान में एक स्तूप और ध्यान के लिए एक अलग पार्क भी है। यह उधान एक ऐसी जगह भी है जहां भगवान बुद्ध की राख को भी रखा गया है।

Eco Park : इको पार्क
बिहार की राजधानी पटना में स्थित मनोरमा स्थली में एक राजधानी वाटिका है। इसे इकोलॉजिकल पार्क या इको पार्क के नाम से भी जाना जाता है। पटना का इको पार्क शहर के शोर-गुल और प्रदूषण से दूर, हरियाली से भरा हुआ बहुत ही शांत स्थान है। यहां पर दो झीलें हैं जो एक एकर के विशाल क्षेत्र में फैली हुई है।
Also read :- 10 major tourist places and trav el information of Patna(पटना के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी)
Patan Devi Mandir : पटन देवी मंदिर
बिहार की राजधानी पटना में स्थित पटन देवी मंदिर शक्ति उपासना का प्रमुख केंद्र माना जाता है। देवी भागवत और तंत्र चुरामणि के अनुसार, सती की दाहिनी जांघ यहीं गिरी थी। सती के 51 शक्तिपीठों में प्रमुख ईश उपासना स्थल में माता की तीन स्वरूपों वाली प्रतिमाएं विराजित हैं। पटन देवी भी दो हैं:- छोटी पटन देवी और बड़ी पटन देवी, दोनों के अलग-अलग मंदिर हैं।
Also read :- मुजफ्फरपुर में नकली नोटों के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, कई गड्डियां भी बरामद
Mahavir Mandir : महावीर मंदिर
पटना महावीर मंदिर दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यह मंदिर हनुमानजी को समर्पित है। यह मंदिर पाना रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित है। यह उत्तर भारत का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है।

ISKCON Temple : इस्कॉन मंदिर
इस्कॉन मंदिर, पटना, जैसे श्री राधा बाँके बिहारी जी के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर भगवान श्री कृष्ण को समर्पित एक प्रतिष्ठित मंदिर है, जो पटना बुद्ध मार्ग पर स्थित है। मंदिर में वर्तमान इष्टदेव श्री श्री गौर निताई, श्री श्री राधा बांके बिहारी जी, और श्री श्री राम जानकी लक्ष्मण और हनुमान जी हैं। सेंट्रल हॉल का दिव्य वातावरण, “हरे कृष्ण और हरे मैं”की मधुर धुनों से भरा हुआ है, जो बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को आकर्षित करता है।

उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |