Site icon Uprising Bihar

Nail Art : ग्लिटर नेल आर्ट के ये लेटेस्ट डिजाइंस करें ट्राई (Try these latest designs of glitter nail art)

नेल आर्ट से आप अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। इसलिए आपको भी इन्हें ट्राई करना चाहिए।

nail art designs for bridal
nail art designs for bridal

खूबसूरत दिखने के लिए जिस तरीके से हम मेकअप करते हैं वैसे ही जरूरत होती है कि हम अपने नाखूनों को भी खूबसूरत बना सके। इसके लिए हम मैनिक्योर करवाते हैं या फिर नाखूनों की शेप सही करते हैं। लेकिन अगर आप नेल आर्ट करवाएंगी तो इससे हाथ और ज्यादा सुंदर नजर आएंगे। इसके लिए आप इस बार ट्राई करें ग्लिटर नेल आर्ट ये काफी अच्छी लगती है और ट्रेंड में भी है। इसे अलग-अलग तरीके से किया जाता है आप भी इन्हें ट्राई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: नेल पेंट्स लगाते समय जरूर ट्राई करें ये शेड्स (Must try these shades while applying nail paints)

फ्रेंच ग्लिटर नेल आर्ट डिजाइन

beautiful nail art designs images
beautiful nail art designs images

अगर आपको सिंपल लेकिन दिखने में सुंदर हो तो इसके लिए आप अपने नेल्स पर फ्रेंच ग्लिटर नेल आर्ट करवा सकती हैं। इसके लिए आपके नाखूनों पर पहले बेस नेलपेंट लगाई जाएगी। इसके ऊपर ट्राईएंगल के शेप का डिजाइन क्रिएट किया जाएगा। अब इस डिजाइन को ग्लिटर से भरा जाएगा। इस तरीके से आपके नाखूनों पर ग्लिटर नेल आर्ट हो जाएगी। इसे फ्रेंच ग्लिटर नेल आर्ट कहा जाता है। इसे करवाने के लिए आपको बाहर जाकर 1500 से 2000 रुपये देने पड़ सकते हैं।

सिंपल ग्लिटर नेल आर्ट

सिंपल ग्लिटर नेल आर्ट
सिंपल ग्लिटर नेल आर्ट

अगर आपको सारे नाखूनों पर एक जैसी नेल पैंट लगाना पसंद है तो इसके लिए आप सिंपल ग्लिटर नेल आर्ट (नेल पेंट डिजाइन) करा सकती हैं। इसमें पहले आपके हाथों पर जेल नेल पैंट लगाई जाएगी। इसके बाद ग्लिटर से इसे कवर किया जाएगा। फिर जेल नेल पेंट से ग्लिटर से सेट किया जाएगा। इस तरीके से आपके नाखूनों पर ग्लिटर नेल पेंट हो जाएगा। इसे करवाने के लिए आपको 2000 से 3000 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

थ्री डी डिजाइन ग्लिटर नेल आर्ट

3D Design Glitter Nail Art
3D Design Glitter Nail Art

कई सारी लड़कियां होती हैं जिन्हें ड्रामेटिक चीजें ज्यादा पसंद होती हैं। अगर आपको भी ऐसा कुछ पसंद है तो इसके लिए (नेल पेंट हैक्स) आप इस थ्री डी ग्लिटर नेल आर्ट को करा सकती हैं। ये काफी सुंदर लगती है लेकिन इसे करवाने में आपको थोड़े ज्यादा पैसे देने पड़ते हैं। इसमें सबसे पहले एक डिजाइन क्रिएट किया जाएगा। फिर ग्लिटर इसमें सेट की जाएगी। इस तरीके से ये लगकर तैयार होगी।

इसे भी पढ़ें:समर सीजन के लिए बेस्ट हैं ये नेल पेंट कलर (These nail paint colors are best for summer season)

इन ग्लिटर नेल आर्ट डिजाइन को करें ट्राई इससे आपके हाथ काफी सुंदर नजर आएंगे। साथ ही कुछ नया ट्राई करने का आपको मौका मिलेगा।

उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |

Exit mobile version