Site icon Uprising Bihar

Mangalsutra Designs: रोजाना के लिए पहन सकती हैं मंगलसूत्र के ये डिजाइंस

किसी भी ज्वेलरी को स्टाइल करने के लिए आपको फेस शेप का खास ख्याल रखना चाहिए ताकि पहना हुआ गहना आपके चेहरे के फीचर्स को हाइलाइट करें।

5 gram gold mangalsutra designs with price
5 gram gold mangalsutra designs with price

Latest Mangalsutra Designs: मंगलसूत्र के कई डिजाइन आपको आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन हर डिजाइन को आप रोजाना के लिए नहीं पहन सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मंगलसूत्र में सिंपल से सिंपल लेकर हैवी से हैवी वजन और डिजाइन के मंगलसूत्र आसानी से मिल जाएंगे। 

हिन्दू धर्म में लगभग हर सुहागन मंगलसूत्र पहनती हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं मंगलसूत्र के कुछ खास डिजाइंस जिन्हें आप रोजाना के लिए पहन सकती हैं। 

डबल चैन डिजाइन मंगलसूत्र (Double Chain Mangalsutra Design)

5 gram gold mangalsutra designs with price
Double Chain Mangalsutra Design

आजकल डबल चैन में आपको मंगलसूत्र के कई डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। बता दें कि आर्टिफिशियल में इसमें आपको लगभग 200 रुपये से लेकर 500 रुपये तक में काफी अलग-अलग तरह की क्वालिटी देखने को मिल जएगी। इसमें स्टोन के अलावा आपको हार्ट शेप, पर्ल जैसे कई डिजाइन देखने को मिलेंगे।

 इसे भी पढ़ें-Oxidised Bracelet Design | ये ऑक्सीडाइज्ड ब्रेसलेट डिजाइन आपके हाथो की सुंदरता को बढ़ा देगी

इनफिनिटी डिजाइन मंगलसूत्र (Infinity Design Mangalsutra)

gold mangalsutra designs photos
gold mangalsutra designs photos

वहीं अगर आप मॉडर्न डिजाइन का मंगलसूत्र पहनना चाहती हैं तो इस तरह का इनफिनिटी डिजाइन आप चुन सकती हैं। अगर आप गोल्ड में इस तरह का मंगलसूत्र खरीद रही हैं तो इसमें आप बारीक डायमंड भी लगवा सकती हैं।

सिंगल स्टोन डिजाइन मंगलसूत्र (Single Stone Mangalsutra Design)

gold mangalsutra designs latest
gold mangalsutra designs latest

अगर आप मंगलसूत्र में सिंपल से सिंपल डिजाइन चुनना चाहती हैं तो केवल एक सिंगल स्टोन वाले इस तरीके के मंगलसूत्र को पहन सकती हैं। इस तरह का आर्टिफिशियल मंगलसूत्र आपको लगभग 100 रुपये से 200 रुपये में आसानी से मिल जाएगा।

  इसे भी पढ़ें : 5 Gram Gold Mangalsutra Design with Price: कम वजन में मंगलसूत्र के जबर…

पर्ल डिजाइन मंगलसूत्र ( Pearl Design Mangalsutra)

antique gold mangalsutra designs
antique gold mangalsutra designs

पर्ल डिजाइन देखने में बेहद क्लासी लुक देने में मदद करता है। इस तरह का मंगलसूत्र आप चाहे तो पार्टी वियर लुक में भी कैरी कर सकती हैं। साथ ही इसके लिए आप बारीक और छोटे साइज की चैन ही चुनें और रोजाना के लिए साथ में आप मैचिंग पर्ल इयररिंग्स को पहन सकती हैं।

उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें UPRISING BIHAR के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

Exit mobile version