Site icon Uprising Bihar

आलिया भट्ट की तरह आपके हाथों की भी शोभा बढ़ाएंगे मंडला आर्ट मेहंदी के ये खास डिजाइंस

किसी भी डिजाइन को चुनने से पहले आपको अपने हाथों के आकार को समझना बेहद जरूरी होता है ताकि आपके हाथों पर बना डिजाइन खूबसूरत नजर आए।

mehndi designs for wedding back hand
mehndi designs for wedding back hand

मेहंदी को हर शुभ कार्य या तीज-त्यौहार पर लगाया जाना काफी पसंद किया जाता है। इसके कई डिजाइन भी आपको आसानी से मिल जाएंगे। वहीं आजकल मिनिमल मेहंदी डिजाइंस को काफी पसंद किया जा रहा है। कई सेलिब्रिटीज भी मिनिमल और आसान से मेहंदी डिजाइंस को लगवाना बेहद पसंद कर रहे हैं।

सेलिब्रिटीज की बात करें तो आलिया भट्ट के शादी की मेहंदी डिजाइन को फैंस ने काफी पसंद भी किया। बता दें कि इस मेहंदी को केवल 30 मिनट में लगाया था। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं आलिया भट्ट की तरह मंडला आर्ट मेहंदी के कुछ आसान और मिनिमल डिजाइंस, जिन्हें आप अपनी शादी के दिन बनवाकर अपने हाथों की शोभा बढ़ा सकती हैं।

ज्वेलरी स्टाइल मंडला आर्ट मेहंदी 

ज्वेलरी स्टाइल में आपको कई तरह की मेहंदी डिजाइन आसानी से मिल जाएंगी, लेकिन अगर आप मंडला आर्ट डिजाइन के साथ ज्वेलरी डिजाइन बनाना चाहती हैं तो इस तरह से डॉट-डॉट मेहंदी से चैन स्टाइल डिजाइन बना सकती हैं। साथ ही आप कलाई पर भी डॉट-डॉट चैन स्टाइल ब्रेसलेट बना सकती हैं।

 इसे भी पढ़ें :Full Back Hand Mehndi : फुल बैक हैंड मेहँदी की ये डिज़ाइन आपके हाथों क…

जाल डिजाइन मंडला आर्ट मेहंदी 

wedding mehndi designs for hands
wedding mehndi designs for hands

अगर आप मंडला आर्ट के साथ उंगलियों और कलाइयों के आसान सा मेहंदी डिजाइन बनाने का सोच रही हैं तो कलाई पर चौड़े कंगन स्टाइल मेहंदी लगा सकती हैं। साथ ही भरी उंगलियों के डिजाइन के लिए आप इसी तरह से जाल बना सकती हैं। इसके लिए अप डार्क कलर वाली मेहंदी का इस्तेमाल कर सकती हैं।

बेल डिजाइन मंडला आर्ट मेहंदी 

bell design mandala art mehndi
bell design mandala art mehndi

बेल मेहंदी डिजाइन देखने में बेहद मॉडर्न नजर आता है। वहीं अगर आप बेल स्टाइल में मंडला आर्ट डिजाइन बनवाना चाहती हैं तो एक ही हाथ पर 2 से 3 अलग-अलग साइज और डिजाइन वाले मंडला आर्ट पैटर्न बना सकती हैं। इसमें आप कट आउट स्टाइल डिजाइन की बेल मेहंदी लगवा सकती हैं।

  इसे भी पढ़ें :छोटे बच्चों के पैरों में पहनने वाले पायल की लेटेस्ट डिजाइन

कमल डिजाइन मंडला आर्ट मेहंदी

lotus design mandala art mehndi
lotus design mandala art mehndi

सिंपल मंडला आर्ट डिजाइन से बोर हो गई हैं तो इस तरह से फूल-पत्ती डिजाइन को मंडला आर्ट मेहंदी में बनवा सकती हैं। वहीं अगर आप खुद इस तरह का डिजाइन बना रही हैं तो टूथपिक और एअरबड्स की सहायता लेकर अपनी मर्ज़ी से डिजाइन को बना सकती हैं।

उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें  Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

Exit mobile version