payal design silver with price

एक सुहागन के लिए सोलह श्रृंगार का बहुत महत्व होता है। सोलह श्रृंगार के अंतर्गत चूड़ी, बिछिया, मंगलसूत्र, गजरा, काजल, झुमक, पायल और ऐसी ही सोलह चीज़ें आती हैं। हर तीज- त्यौहार पर नई दुल्हन हो या शादी को सालों हो चुके हों ये सोलह श्रृंगार तो ज़रूर किया जाता है। सोलह श्रृंगार में पैरों में पायल पहनी जाती है। पायल हर सुहागन स्त्री को हमेशा ही पहनना होती है। ऐसे में पायल के कई लेटेस्ट और भारी- भरकम डिज़ाइन्स भी आते रहते हैं।
also Read –ये मेहंदी डिजाइन जिससे आप सिर्फ 5 मिनट में बना सकते हैं।
वैसे तो डेली यूज़ में हल्की पायल पहनी जाती हैं। लेकिन जिनकी नई शादी होती है या शादी होने वाली होती है। उन्हें खासतौर पर बड़ी और मोटी पायल पहनाई जाती हैं। तो आइये आपको ऐसे ही पायल के कुछ लेटेस्ट डिज़ाइन्स दिखाते हैं। जो होने वाली दुल्हन या नई नवेली दुल्हन दोनों के लिए ही परफेक्ट रहेगी।
बारात डिज़ाइन पायल (Barat Design Payal)

इस पायल में पूरा बारात का डिज़ाइन बना हुआ है। जिसमें दूल्हा घोड़ी पर सवार, उसके सिर पर छतरी लगी है। तो वहीं आसपास बाराती भी आपको नज़र आएंगे। इसके अलावा दुल्हन की डोली भी आपके नज़र आएगी। ये पायल शादी में पहनने के लिए बेस्ट होगी।
गोल्डन पायल (Golden Payal)

ये गोल्डन पायल भी नई-नवेली दुल्हन के पैरों में बहुत खूबसूरत लगेगी। ये पायल थोड़ी चौड़ी ज़रूर है लेकिन देखने पर लगता है कि पहनने पर इसका भार ज़्यादा नहीं लगेगा। इसे नई दुल्हन शादी के कुछ दिन बाद तक भी पहन सकती है।
पैरफूल पायल (Pairphool Payal)

जैसे हाथ में दुल्हन को हाथफूल पहनाया जाता है। वैसे ही पैरों में पैरफूल भी इन दिनों ट्रेंड में है। शादी-ब्याह के मौके पर तो ये बेहद खूबसूरत लगने वाला है। ये गोल्डन और मोतियों से बना पैरफूल वाकई में बेहद खूबसूरत है।
घुंघरू वाली पायल (Payal With Ghungroo)
पायल से जब तक छन-छन की ध्वनि ना आए तब तक पायल में मज़ा भी नहीं आता। ऐसे में ये घुंघरू वाली गोल्डन पायल हर नई दुल्हन के लिए परफेक्ट है। ये पहनने पर बेहद खूबसूरत लगेगी और जब इसकी छन-छन आवाज़ आएगी तो ये पूरी तरह से नई दुल्हन वाला फील देगी।
also Read –Latest Bali Design 2023 | खूबसूरत सोने की बाली डिजाइन
स्टाइलिश पायल (Stylish Payal Design)
ये स्टाइलिश पायल की डिज़ाइन भी बेहद खूबसूरत है। इसे पायल या पैरफूल भी कहा जा सकता है। जिसका सामने से डिज़ाइन बेहद ही खूबसूरत है।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |