Site icon Uprising Bihar

Latest & Trendy Nath Designs:  चेहरे की खूबसूरती बढ़ा देगी ये लेटेस्ट और ट्रेंडी नथ

image-426
Golden Nath
Golden Nath

दुल्हन के श्रृंगार में नथ जरूर शामिल होती है। अलग-अलग प्रांतों में पारंपरिक नथ पहनी जाती है लेकिन अब सिर्फ शादी ही नहीं बल्कि अन्य फैमिली व फेस्टिव फंक्शन्स के दौरान भी महिलाएं नथ कैरी करती हैं। इस बार आप भी किसी फंक्शन या त्योहार के मौके पर नथ पहनने का सोच रही हैं तो आप इन स्टाइलिश और ट्रैंडी नथ से आइडियाज ले सकती हैं।

महाराष्ट्रीयन नथ

Maharashtrian Nath
Maharashtrian Nath

इन दिनों देशभर में गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर खासकर महाराष्ट्र में महिलाएं नवारी साड़ी के साथ मराठी नथ पहनती हैं। ये नथ देखने में हैवी लगती है लेकिन पहनने में यह एकदम हल्की-फुल्की होती है।इस नथ पर कलरफुल मोती लगे होते हैं। इन दिनों यह नथ काफी ट्रैंड में भी हैं। अगर आप भी गणेश उत्सव में शामिल होने जा रही हैं तो इस स्टाइल की नथ आप अपने आउटफिट के साथ मैच करके ट्राई कर सकती हैं।

Also read :- Latest Gold Earrings Designs: लड़कियों के लिए परफेक्ट डिज़ाइन

सिंपल गोल्डन नथ

Simple Golden Nath
Simple Golden Nath

शादी में आज भी बहुत सी महिलाएं गोल्ड की बनी नथ पहनती हैं इसमें आप हैवी और सिंपल दोनों तरह की नथ का चुनाव अपने कंफर्ट के हिसाब से कर सकती हैं। अगर अन्य फंक्शन के लिए इससे पहनना चाहती हैं तो आप छोटी व हल्की डिजाइन की गोल्ड नथ ट्राई कर सकती हैं। कुछ नथ में सोने के साथ डायमंड भी लगे होते हैं।

राजस्थानी नथ

Rajasthani Nath
Rajasthani Nath

राजस्थान में महिलाएं गोल-बड़े आकार की हैवी नथ पहनना काफी पसंद करती हैं। राजस्थानी नथ न केवल आपके पारंपरिक लुक को पूरा करेगी बल्कि आपके चेहरे की खूबसूरती को चार चांद भी लगा देगी। इस नथ पर मोती-कलरफुल स्टोन्स का बेहतरीन काम होता है। आप भी एक क्लासी लुक पाने के लिए नथ को कैरी कर सकती हैं लेकिन ध्यान रहें यह नथ हैवी होती है जिसे आप आरामदायक रूप में कुछ समय के लिए ही कैरी कर सकते हैं।

पर्ल स्टाइल नथ

Pearl Style Nath
Pearl Style Nath

पर्ल स्टाइल नथ में आपको मोतियों का खूबसूरत वर्क देखने को मिलेगा। यह नथ इन दिनों काफी ट्रैंड में भी हैं। इसमें चैन भी पर्ल की बनी होती हैं। यंग गर्ल्स को यह काफी पसंद आती हैं। मजे की बात है कि ये काफी हल्की फुल्की होती है और लड़कियां इसे इंडो वेस्टर्न ड्रेस के साथ भी ट्राई कर रही हैं।

कुंदन नथ

Kundan Nath
Kundan Nath

कुछ हैवी और स्टोन में ट्राई करना चाहती हैं तो कुंदन व पोल्की स्टाइल में भी नथ ट्राई की जा सकती है। दुलहन बनने वाली लड़कियों को इस तरह की नथ डिजाइन्स बहुत पसंद आते हैं। कुंदन नथ को लहंगे या फिर साड़ी के साथ पहनेंगी तो आपकी पर्सनेलिटी में एक अलग ही ग्रैस आएगी। कुंदन नथ आपको ट्रडीशनल के साथ रॉयल लुक देगी। 

उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें UPRISING BIHAR के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

Exit mobile version