Site icon Uprising Bihar

Jewellery Design 2024 :- व्हाइट कलर की ज्वेलरी के ये डिजाइन करें ट्राई

अगर आपको कुछ यूनिक ट्राई करने का मन है तो इसके लिए आप ज्वेलरी में कुछ अलग तरह के कलर को ट्राई कर सकती हैं।

Try these designs of white color jewelery
Try these designs of white color jewelery

इस बार आप व्हाइट कलर की ज्वेलरी खरीदें। इस तरह की ज्वेलरी में आप अलग-अलग तरीके के डिजाइन को स्टाइल कर सकती हैं। इसकी खास बात ये है कि इसे ज्यादातर हर कलर के साथ स्टाइल किया जा सकता हैं। चलिए देखते हैं कौन सी व्हाइट ज्वेलरी आप स्टाइल कर सकती हैं।

also read :- काली चांदी की पायल को साफ करते समय न करें ये गलती, वरना हो जाएगा बड़ा नुकसान

व्हाइट चोकर नेकलेस : white choker necklace

व्हाइट चोकर नेकलेस

अगर आपको चोकर नेकलेस पहनना पसंद है तो इसके लिए आप व्हाइट कलर को चूज कर सकती हैं, इसमें आपको बीच वियर नेकलेस मिल जाएगा। इसे आप किसी भी वेस्टर्न आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। आप चाहे तो इस तरह के इयररिंग्स को भी आप स्टाइल कर सकती हैं।

इससे आपका लुक और ज्यादा खूबसूरत दिखाई देगा। इसकी खास बात ये है कि इस तरह के डिजाइन में आपको कोई और कलर आसानी से नहीं मिलेगा। इसलिए इसे खरीदें और अपने आउटफिट के साथ मैच करके स्टाइल करें।

व्हाइट कलर चेन नेकलेस : white color chain necklace

न्यू ज्वेलरी डिजाइन
व्हाइट कलर चेन नेकलेस

कई सारे अलग-अलग तरह के नेकलेस डिजाइन आपको मार्केट में मिल जाएंगे। जिन्हें आप अपने आउटफिट लुक के साथ मैच करके स्टाइल कर सकती हैं। इस बार व्हाइट कलर चेन नेकलेस को ट्राई करें। ये भी काफी क्लासी लगते हैं। इसकी खास बात ये होती है कि इसको आप वेस्टर्न और इंडियन दोनों आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। आप चाहे तो इसकी जगह पर आप फ्लोरल व्हाइट कलर पैंटेंड को स्टाइल भी कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइन आपको मार्केट में मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:लहंगे के साथ पहनें ये सिल्वर डिजाइन वाले कमरबंद, लगेंगी खूबसूरत

व्हाइट कुंदन चांद बालियां : White Kundan Chand Earrings

white kundan chand earrings
white kundan chand earrings

अगर आपको कानों में अलग-अलग तरह के इयररिंग्स पहनना पसंद है तो इसके लिए आप व्हाइट कुंदन चांद बालियों को ट्राई कर सकती हैं। ये फेस्टिवल-डे के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इस तरह की बालियों के साथ आपको कोई और ज्वेलरी पहनने की जरूरत नहीं है। आप इसे साड़ी, सूट और लहंगे हर किसी के साथ वियर कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइन वाले इयररिंग्स ऑनलाइन काफी अच्छे मिलेंगे।

व्हाइट पर्ल मांग टीका : White Pearl Maang Tikka

White Pearl Maang Tikka
White Pearl Maang Tikka

कई लड़कियां होती हैं जिन्हें मांग टीका पहनना पसंद होता है ऐसे में अगर आप भी इसे स्टाइल करना पसंद करती हैं तो इसके लिए आप व्हाइट पर्ल डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ आपको पूरी ज्वेलरी को व्हाइट कलर में खरीदना पड़ेगा। तभी ये आपके लुक को कंप्लीस करेगा। इस तरह के मांग टीका को आप सिल्वर कलर ड्रेस के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: New ring : अपने हाथों को बनाये और भी स्पेशल और खास यहां से देखेंगे न्यू डिजाइन में रिंग

आप भी ट्राई करें व्हाइट कलर ज्वेलरी डिजाइन ये दिखने में काफी अच्छी लगती हैं साथ ही इसे ट्राई करके आप कुछ यूनिक लुक भी क्रिएट कर सकती हैं।

उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें  Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

Exit mobile version