Site icon Uprising Bihar

क्या पैरों में Evil Eye पायल पहनना ठीक है? जानें क्या कहता है ज्योतिष

बुरी नजर आपको कई तरह के नुकसान पहुंचा सकती है और इससे बचने के लिए कुछ विशेष ज्योतिष उपाय आजमाने की सलाह दी जाती है। इनमें से एक उपाय है शरीर में Evil Eye धारण करना।

क्या पैरों में Evil Eye पायल पहनना ठीक है?
क्या पैरों में Evil Eye पायल पहनना ठीक है?

कई बार आपको बुरी नजर का सामना करना पड़ता है और ये आपको कई तरह के नुकसान पहुंचा सकती है। बुरी नजर जहां एक तरफ आपके बनते काम बिगाड़ सकती है, वहीं आपके जीवन में कई तरह के नुकसानों का कारण भी बुरी नजर ही होती है।

भले ही यह पता लगा पाना मुश्किल क्यों न हो लेकिन बुरी नजर आपको ऐसे कई नुकसान पहुंचाती है जिसके बारे में आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। ऐसे में ज्योतिष में कई विशेष उपाय आजमाने की सलाह दी जाती है। उनमें से ही एक उपाय है Evil Eye यानी कि बुरी नजर का ब्रेसलेट या पायल पहनना। यही नहीं कई बार बुरी नजर का लॉकेट भी आपको नजर दोष से बाहर आने में मदद करता है। अक्सर मन में ख्याल आता है कि क्या  Evil Eye पैरों में पहनना ठीक है। आइए इसके बारे में ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी जी से जानें इसके बारे में विस्तार से।

इसे जरूर पढ़ें: घर को बुरी नजर से बचाने के लिए इन स्थानों पर रखें Evil Eye

क्या Evil Eye पायल पहनना ठीक है?

ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि Evil Eye को पैरों में पहनना अच्छा होता है, लेकिन इसे धारण करने के कुछ विशेष नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। इसे महिलाओं को बाएं पैर में पहनने की सलाह दी जाती है।

यह आपको बुरी नजर से बचाने के साथ कई नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा पाने में भी मदद करता है। यह पायल पहनने का एक वैज्ञानिक कारण यह भी है कि पायल पहनने से व्यक्ति की ऊर्जा खराब नहीं होती है बल्कि वह अपने शरीर में वापस ऊर्जा का संचार करती है और बुरी नजर वाली पायल कई तरह के नकारात्मक प्रभावों से बचाती है।

Evil Eye पायल पहनने के फायदे

Evil Eye पायल पहनने से या अपने पास रखने से बुरी आत्माओं और हानिकारक ताकतों से रक्षा होती है। यह विशेष रूप से किसी भी नकारात्मक शक्ति को दूर रखने में मदद करता है। इसके प्रभाव से कोई भी अंजान शक्ति आपसे कोसों दूर हो जाती है और कोई भी बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है।

पैरों में Evil Eye पायल पहनने से पूरा शरीर किसी भी बुरी शक्ति से बचा रहता है और पूरे शरीर में अच्छी ऊर्जा का संचार पैरों की तरफ से ही होता है।

Evil Eye पायल पहनने से कोई भी शक्ति पहले पायल से टकराती है और यदि इसके अच्छे प्रभाव होते हैं तभी यह शरीर के भीतर प्रवेश करती है, अन्यथा टकराकर  वापस लौट जाती है।

क्या होती है बुरी नजर

What is evil eye?
What is evil eye?

बुरी नज़र एक ऐसी मान्यता है जिसमें यह माना जाता है कि द्वेषपूर्ण दृष्टि से आपको नुकसान पहुंचाया जाता है, जिससे आपको अपने काम में बाधाएं नजर आने लगती हैं। इससे बचाव के लिए लोग बुरी नजर से जुड़ी नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और बुरे इरादों से सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक ताबीज का उपयोग करते हैं। यह एक आंख की आकृति में बना होता है। इसे आप पायल के रूप में भी पहन सकती हैं।

क्या Evil Eye पैरों में पहनी जा सकती है?

ज्योतिष की मानें तो बुरी नज़र के प्रतीक को पायल के रूप में पहना जा सकता है। इसे गले में, कंगन के रूप में या किसी अन्य प्रकार के आभूषण के रूप में भी पहना जा सकता है। कई लोग सुरक्षा के साधन के रूप में और नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने के लिए ऐसी पायल का चुनाव करते हैं। यह न सिर्फ़ बुरी नजर को दूर रखती है बल्कि दिखने में भी खूबसूरत लगती है और पैरों की खूबसूरती को बढ़ा सकती है।

Evil Eye का नीला रंग होता है महत्वपूर्ण

Blue color of Evil Eye is important
Blue color of Evil Eye is important

ज्योतिष में नीले रंग को अक्सर नेपच्यून ग्रह से जोड़ा जाता है। यह आध्यात्म से जुड़ा होता है। इसलिए जब आप इसे बुरी नजर से बचने के लिए पहनती हैं तो  यह एक सुरक्षात्मक कंपन के साथ शरीर की सुरक्षा करता है।

इसे जरूर पढ़ें: Evil Eye: किचन का 1 मसाला मिटाएगा बुरी नजर का असर

ज्योतिष शास्त्र में पैरों के करीब पहनी जाने वाली पायल का संबंध चंद्रमा की ऊर्जा से हो सकता है। ऐसा माना जाता है कि Evil Eye को पायल के रूप में पहनने को किसी की भावनात्मक भलाई की रक्षा करने और मूड और मानसिक स्थिति को प्रभावित करने वाली नकारात्मक ऊर्जाओं से बचाने के तरीके के रूप में देखा जा सकता है। इसलिए इसे पैरों में पहनना बहुत शुभ माना जाता है।

उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |

Exit mobile version