
हरतालिका तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन्स, सुंदरता में लग जाएंगे चार चांद
Hartalika Teej 2023: हरतालिका तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन्स, सुंदरता में लग जाएंगे चार चांद
Hartalika Teej 2023: इस साल हरतालिका तीज का त्योहार 18 सितंबर को है। यह मां पार्वती और भगवान शिव की आराधना का दिन है। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं। वे पति की लंबी उम्र और सौभाग्यवती होने का आर्शीवाद प्राप्त करती हैं। कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा वर पाने के लिए हरतालिका तीज का व्रत करती हैं।
सुहागिन महिलाएं हरतालिका तीज पर सोलह श्रृंगार करती हैं। सुहाग की निशानी सोलह श्रृंगार में से एक मेहंदी भी है। कहा जाता है कि इससे पति की आयु लंबी होती है। साथ ही पति-पत्नि के बीच प्यार भी बढ़ता है। महिलाएं सुंदर और आकर्षक मेहंदी डिजाइन से अपने हाथों को सजाती हैं। आप भी अपनी हथेलियों पर ये आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनवा सकती हैं।
ज्वेलरी डिजाइन मेहँदी

ज्वेलरी स्टाइल में कई तरह के मेहंदी डिजाइन आसानी से उपलब्ध हैं। हालांकि आजकल मंडला आर्ट डिजाइन के साथ ज्वेलरी डिजाइन मेहंदी काफी ट्रेंडिंग है। आप इस तरह डॉट-डॉट मेहंदी के साथ चेन स्टाइल डिजाइन बना सकती हैं। इसके अलावा आप कलाई पर डॉट-डॉट चेन स्टाइल कंगन भी बनवा सकती हैं।
टैटू डिजाइन मेहंदी

अगर आप कुछ नए स्टाइल ट्राई करना चाहती हैं तो इस तरह की डिजाइन अपने हाथों पर रचा सकती हैं। टैटू डिजाइन वाली ये मेहंदी इंडियन, इंडोवेस्टर्न और मॉडर्न, तीनों तरह के ड्रेस के साथ अच्छी जाएगी। यह डिजाइन काफी युनीक और क्रिएटिव है।
बेल डिजाइन मेहँदी

बेल मेहंदी डिजाइन देखने में काफी मॉडर्न लगते हैं। हालांकि आप मंडला आर्ट को घंटी शैली में डिजाइन कर सकती हैं। 2 से 3 अलग-अलग आकार और डिजाइन के साथ मंडला आर्ट पैटर्न बना सकती हैं। इसमें आप कट आउट स्टाइल डिजाइन बेल मेहंदी भी लगा सकती हैं।
ट्रेडिशनल डिजाइन मेहँदी

अगर आपको ट्रेडिशनल मेहंदी के साथ थोड़ा खाली हाथ पसंद है तो आप इस तरह की डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। यहां आधी हथेली पर जालीदार डिजाइन बनाया गया है। साथ ही खाली जगह भी मौजूद है। उंगलियों पर फूल बना है जबकि कलाई पर हंस बनाया गया है।
दूल्हा-दुल्हन डिजाइन मेहँदी

अगर आपकी पहली तीज है तो आप अपने हाथों पर इस तरह से दुल्हा-दुल्हन बनवा सकती हैं। इस डिजाइन से आपके हाथ भरे-भरे लगेंगे।
मॉडर्न डिजाइन मेहँदी

नई दुल्हनों के लिए ये मेहंदी डिजाइन काफी खूबसूरत है। इसे लगाने के लिए आपको मेहंदी की कीप को पतला काटना होगा। आप मेहंदी के बीच में अलग तरह के अपने पति का नाम भी लिखवा सकती हैं। इस डिजाइन में फूल-पत्ती काफी खूबसूरत दिख रही हैं।
कट-आउट डिजाइन मेहँदी

अगर आपके हाथ छोटे हैं तो बारीक पैटर्न का कट आउट मेहंदी डिजाइन लगवा सकती हें। ऐसा करने से मेहंदी का डिजाइन आपके हाथों पर हाइलाइट होकर बेहद खूबसूरत नजर आएगा।
मोर डिजाइन मेहँदी

अगर आप मोर डिजाइन बनवाना चाहती हैं तो गहरे रंग की मेहंदी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस तरह का डिजाइन आप पीछे और आगे कहीं भी बनवा सकती हैं। आप चाहें तो बेल पर मोर पंख भी बना सकती हैं। इस डिजाइन का इस्तेमाल बाजुओं को लंबा दिखाने के लिए किया जा सकता है।
1 thought on “Hartalika Teej 2023: हरतालिका तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन्स, सुंदरता में लग जाएंगे चार चांद”
Comments are closed.