Site icon Uprising Bihar

दुल्हन के हाथों पर खूब फबेगे हाथफुल (Haathful will look great on the bride’s hands)

hand flower design
hand flower design

वैडिंग में दुल्हन की आउटफिट्स के अलावा ज्वैलरी का अहम रोल होता है। ब्राइड्ल ज्वैलरी में नेकलेस, ईयरिंग्स, माथा पट्टी, पासा और मांग टीका शामिल होता है। इसके अलावा एक और चीज है जो बाइड्ल ज्वैलरी में आती है वो हाथ फूल है। हाथ फूल से हाथों की पर्सनैलिटी और बढ़ जाती है। इससे बाइड्स को ग्लैमरस लुक मिलता है। जरूरी नहीं हाथ फूल को केवल शादी के दिन ही ट्राई किया जा सकता है।

इसे जरूर पढ़ें-त्‍योहार पर बिछिया के नए डिजाइंस तलाश रही हैं, तो यहां देखें तस्‍वीरें

इसको शादी की अगल-अलग फंक्शन में ट्राई किया जा सकता है । अगर आपकी शादी या आप अपनी किसी सहेली की शादी में जाने वाली है तो हाथ फूल में कुछ अलग डिजाइन्स ट्राई करें। हम आपको डिफरैंट स्टाइल के हाथ फूल के कुछ डिजाइन्स दिखाएंगे, जिनसे आप आईडिया ले सकती है। 

1. कलरफुल हाथ फूल

Colorful Haath Phool
Colorful Haath Phool

बदलते फैशन में दुल्हन गोल्ड ज्वैलरी से ज्यादा ऑर्टिफिशियल को अहमियत दे रही है। तो क्यों न हाथ फूल में ऑर्टिफिशियल और कलरफुल हो। इनका फायदां है कि यह आउटफिट के साथ बिल्कुल मैच हो जाते है। 

2. डायमंड हाथ फूल

Diamond Hath Phool
Diamond Hath Phool

अगर आप डायमंड जैसे कलर की ड्रैस पहनने जा रही है तो डायमंड हाथ फूल ट्राई करें। इनका इन दिनों का ट्रैंड भी है। इससे आपको रिच लुक मिलेगी। 

3. गोल्ड हाथ फूल

गोल्ड हाथ फूल
गोल्ड हाथ फूल

आप भी बहुत से लोग है जो गोल्ड ज्वैलरी पहनने पसंद करते है तो क्यों न इस बार गोल्ड ज्वैलरी में हाथ-फूल का नया डिजाइन ट्राई करें। ध्यान रखें ऐसे हाथ फुल चा चुनाव करें जो आपकी पर्सनैलिटी पर सूट करें और दिखने में यूनिक लगे। 

4. कुंदन हाथ फूल

कुंदन के हाथ फुल आपके ब्राइडल लुक में चार चांद लगाने का काम करेगा। भले ही आपका ब्राइड्ल लुक सिंपल हो लेकिन कुंदन ज्वैलरी से ग्लैमरस लुक मिलता है। कुंडन नेकलेस, माग टीके का साथ हाथ फुल भी ट्राई करें। 

5. सिंगल स्ट्रिंग हाथ फूल

सिंपल सौबर दिखना चाहती है तो स्ट्रिंग हाथ फूल पहने। कलरफुल बीड्स और स्टोन्स से सजे हाथ फुल आपके लुक को और निखारेंगे।

इसे जरूर पढ़ें-Nose Pin Designs : ये स्टाइलिश नोज पिन डिज़ाइन आपके खूबसूरती में चार च…

उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |

Exit mobile version