Site icon Uprising Bihar

गाय को खिलाएं हल्दी मिलाकर रोटी, मिलेंगे अनगिनत फायदे

हिन्दू धर्म में गाय को रोटी खिलाना जीवन में समृद्धि लाने का एक आसान उपाय माना जाता है, क्योंकि इसमें कई देवी-देवताओं का वास होता है। आइए जानें गाय को हल्दी मिलाकर रोटी खिलाने के ज्योतिष लाभ।

गाय को हल्दी खिलाने के फायदे
गाय को हल्दी खिलाने के फायदे

हिंदू धर्म में गाय को एक पवित्र पशु माना जाता है और इसे गौमाता कहा जाता है। कई अवसरों में गाय की पूजा से विशेष लाभ मिलते हैं और मान्यता है कि गाय को रोटी खिलाने और उनकी सेवा करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।ज्योतिष में मान्यता है कि गाय को यदि पहली रोटी नियमित रूप से खिलाई जाती है तो घर में सुख समृद्धि आती है। गाय को भोजन कराना एक बहुत ही शुभ कार्य माना जाता है और माना जाता है कि इससे सौभाग्य और समृद्धि आती है।

हिंदू धर्म में, गाय को देवी लक्ष्मी से जोड़ा जाता है, जो धन और समृद्धि की देवी हैं। इसलिए गाय को पहली रोटी खिलाने की सलाह दी जाती है, इसे माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने और किसी के जीवन में सौभाग्य लाने का एक तरीका माना जाता है।वहीं ज्योतिष में मान्यता है कि यदि आप गाय को रोटी खिलाते समय उसमें एक चुटकी हल्दी मिला लें तो इसके अनगिनत फायदे होते हैं। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें इसके बारे में विस्तार से।

गाय को रोटी खिलाने का ज्योतिषीय महत्व

cow-feeding-with-turmeric
cow-feeding-with-turmeric

ज्योतिष शास्त्र में गाय का संबंध बृहस्पति ग्रह से है, जिसे अत्यंत शुभ ग्रह माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि गाय को रोटी खिलाने से किसी की कुंडली में बृहस्पति के प्रभाव को मजबूत करने में मदद मिलती है, जिससे धन, समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि जैसे कई लाभ हो सकते हैं। यदि आपकी कुंडली में गुरु कमजोर है तो गुरूवार के दिन गाय को गुड़ और रोटी खिलाते समय एक चुटकी हल्दी मिलाकर खिलाना शुभ माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें:पूरे दिन में जुबान पर इस समय बैठती है मां सरस्वती, बोलने से पहले रखें ध्यान

गाय को रोटी खिलाने का आध्यात्मिक महत्व

गाय को नियमित रोटी खिलाना सीधे ईश्वर से जुड़ने और प्रकृति के उपहारों के प्रति आभार व्यक्त करने का एक तरीका है। इससे आपके भविष्य की कई समस्याएं दूर होती हैं और कार्यों में सफलता मिलती है। इसलिए गाय को रोटी खिलाना हिंदू धर्म में एक बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य माना जाता है। यह गायों के प्रति अपना प्यार और सम्मान दिखाने, परमात्मा से जुड़ने और अच्छे कर्म संचय करने का एक तरीका है।

गाय को हल्दी के साथ रोटी खिलाने के लाभ

benefits of feeding roti with turmeric to cow
benefits of feeding roti with turmeric to cow

ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि गाय को रोटी खिलाने से पहले उसमें एक चुटकी हल्दी मिलाने से गाय को रोटी खिलाने का लाभ और बढ़ जाता है। हल्दी का संबंध भी बृहस्पति ग्रह से है और यदि आप इसे गाय की रोटी में मिलाकर खिलाती हैं तो गुरु की कृपा दृष्टि बनी रहती है। वहीं हल्दी मंगल ग्रह का भी प्रतीक मानी जाती है जिसे ऊर्जा का एक शक्तिशाली ग्रह माना जाता है। मंगल ग्रह साहस, शक्ति और जीवन शक्ति से भी जुड़ा है। इसलिए यदि आप हल्दी के साथ गे को रोटी खिलाती हैं तो कुंडली में मंगल की स्थिति ठीक होती है।

इसे जरूर पढ़ेंSawan 2023: सावन में न करें ये गलतियां, भगवान शिव हो सकते हैं नाराज़

शत्रुओं और दुर्भाग्य से सुरक्षा

हल्दी के इस एक छोटे से उपाय से आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में मदद मिलती है और जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है। यदि कोई व्यक्ति नियमित रूप से गाय को हल्दी मिली हुई रोटी खिलाता है तो उसे हर एक क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।इससे आपको अच्छी सेहत का वरदान भी मिलता है। चूंकि हल्दी (हल्दी का इस्तेमाल पूजा में क्यों किया जाता है) को शुभता का प्रतीक माना जाता है, इसलिए गाय को रोटी के साथ हल्दी खिलाने से घर में हमेशा शुभता बनी रहती है यह भविष्य में भी अच्छे समय का संकेत देती है।

गाय को हल्दी के साथ रोटी खिलाने का महत्व

feeding roti to cow benefits

यदि आप जीवन को बेहतर बनाने और घर में सौभाग्य लाने का कोई उपाय ढूंढ रही हैं, तो गाय को हल्दी मिलाकर रोटी जरूर खिलाएं। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें UPRISING BIHAR से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Exit mobile version