सोने के गहने हर महिला का श्रृंगार होते हैं। इसी वजह से विशेष अवसरों पर महिलाएं गोल्ड नेकलेस पहनती हैं। ऐसे में अगर यह गहने डिज़ाइनर हों तो फिर यह आपको और भी ज्यादा आकर्षक बनाने में सक्षम है।

तो अगर आप कहीं पार्टी, शादी या फंक्शन में जाने वाली हैं और चाहती हैं कि आपके गले में भी एक सुंदर और डिज़ाइनर गोल्ड नेकलेस हो तो आपको यह डिज़ाइन अवश्य ही देखने चाहिए।
इसे भी पढ़ें :इस समर फ्लोरल प्रिंट ड्रेस के साथ स्टाइल करें ये ज्वेलरी
1. Floral Choker Necklace
4 कैरेट गोल्ड से कोट किया गया यह चोकर नेकलेस आपको जरूर पसंद आएगा। इस पारंपरिक नेकलेस पर बहुत ही आकर्षक डिजाइन बनाया गया है। इसके साथ बुंदे भी हैं। इसके लॉकेट और ईयररिंग पर लटकन है जो इसे और भी ज्यादा लाजवाब बनाती हैं।
2. Long Necklace
सोने से बना यह लंबा नेकलेस साड़ी या अनारकली सूट पर पहनने के लिए परफेक्ट है। इस पर काफी सुंदर कारीगरी की गई है। डबल लेयर वाले इस नेकलेस में अद्भुत लॉकेट भी लगा हुआ है। इसके साथ मैचिंग ईयर रिंग हैं जो इसे काफी स्टाइलिश बनाते हैं।

3. Contemporary Gold Necklace
कंटेंपरेरी डिज़ाइन में बना हुआ यह गोल्ड नेकलेस काफी शानदार है। इसकी चैन का डिजाइन काफी ज्यादा आधुनिक और स्टाइलिश है। साथ ही नीचे एक बड़ा सा लॉकेट है जो इसे और भी अद्भुत बनाता है।

4. Meenkari Style Gold Necklace
मीनकारी स्टाइल में बना हुआ यह सोने का नेकलेस काफी निराला है। इस पर जो महीन डिजाइन बना हुआ है वह इसे काफी ज्यादा क्लासी बनाता है। यह नेकलेस साड़ी और सूट पर पहनने के लिए उत्तम है।

5. Jaal Design Gold Necklace
इस गोल्डन नेकलेस का अद्भुत डिजाइन देखते ही बनता है। इस पर बना हुआ जाल डिजाइन इसे काफी ज्यादा स्मार्ट लुक देता है। अगर आप किसी सिंपल और शानदार नेकलेस की तलाश में है तो यह एक अच्छा ऑप्शन है।
6. 2 Layer Light Weight Gold Necklace
डबल लेयर वाला यह नेकलेस लाइटवेट होने के साथ-साथ काफी शानदार है। इस नेकलेस के नीचे लटकन वाला डिजाइन है जो इसे और भी ज्यादा आधुनिक बनाता है। यह नेकलेस किसी भी फंक्शन में पहना जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : मित्रों और परिवार के लिए शुभप्रभात संदेश:
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |