Site icon Uprising Bihar

Bihar Cricketer Created History:

navbharat-times

बिहार के इस क्रिकेटर ने अपने deca 300 पहले ही फर्स्ट क्लास मैच में तिहरा शतक लगा दिया। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं। उन्होंने मिजोरम के खिलाफ 341 रन की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने चौथे विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी भी की।

नई दिल्ली: बिहार के साकिबुल गनी ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने फर्स्ट क्लास डेब्यू पर सर्वाधिक स्कोर बनाया है। वह फर्स्ट क्लास डेब्यू पर तिहरा शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। बिहार के मिजोरम के खिलाफ रणजी ट्रोफी मुकाबले में उन्होंने 341 रन की पारी खेली है। शुक्रवार को 405 गेंद पर उन्होंने यह पारी खेली।

22 साल के साकिबुल गनी ने मध्य प्रदेश के अजय रोहेरा का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्हंने 2019-19 में फर्स्ट क्लास डेब्यू पर 267* रन बनाए थे। रोहेरा ने हैदराबाद के खिलाफ यह पारी खेली थी।

गनी ने 387 गेंद पर अपनी ट्रिपल सेंचुरी पूरी की। जाधवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस में चल रहे इस मुकाबले के दूसरे दिन उन्होंने तिहरा शतक पूरा किया। उनकी पारी 405 गेंद खेलकर पूरी हुई। अपनी पारी में उन्होंने 341 रन बनाए। बिहार ने पहली पारी में 600 से ज्यादा का स्कोर बनाआ गनी ने चौथे विकेट के लिए बाबुल कुमार के साथ 557 रन की साझेदारी की। बाबुल कुमार ने भी दोहरा शतक लगाया। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगाकारा और महेला जयवर्धने के नाम है। इन दोनों ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2006 में 624 रन जोड़े थे।

रणजी ट्रोफी में पार्टनरशिप का रिकॉर्ड महाराष्ट्र के स्वपनिल गुगले और अंकित बावने के बीच है। दोनों ने 594 रन की नाबाद साझेदारी की। बिहार के साकिबुल और बाबुल अब रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गए है। यह चौथे विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले 1946/47 में विजय हजारे और गुल मोहम्मद ने बड़ौदा के लिए 577 रन जोड़े थे।

मोतिहारी में हुआ है जन्म

22 साल के इस क्रिकेटर का जन्म बिहार के मोतिहारी में हुआ है। उन्होंने इससे पहले 14 लिस्ट ए मैचों में 377 रन बनाए थे। वहीं 11 टी20 मुकाबलों में उन्होंने कुल 192 रनों का योगदान दिया था।

Exit mobile version