Site icon Uprising Bihar

मेहंदी लगाने के लिए आपके पास है समय कम तो हाथों और पैरों पर सजाएं फ्लोरल डिजाइन

 हाथों और पैरों में बेहद खूबसूरत लगेंगे ये मेहंदी डिजाइंस, आप भी करें ट्राई।

Floral Mehndi Designs
Floral Mehndi Designs

Mehndi designs: हाथों में मेहंदी लगाने का शौक हर लड़की को होता है और इसलिए हर बार मेहंदी लगाने के लिए वो अलग-अलग डिजाइन को सर्च करती हैं। वैसे तो आपको मेहंदी में एक से बढ़कर एक डिजाइंस देखने को मिलेंगे। मगर जब नए ट्रेंड की बात की जाए तो इसमें आपको काफी सारे लेटेस्ट डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। आजकल सबसे ज्यादा सिंपल और मिनिमल मेहंदी डिजाइंस काफी ट्रेंड में है। इसमें लड़कियां हाथों और पैरों में फ्लोरल मेहंदी डिजाइंस लगती हैं। इसे बनाना भी आसान होता है और समय भी कम लगता है। आप भी इस तरह की मेहंदी डिजाइंस को लगा सकती हैं।

रोज फ्लावर मेहंदी डिजाइन (Latest Mehndi Designs)

floral mehndi designs for brides
floral mehndi designs for brides

हाथों में सबसे आसानी से बनने वाले रोज फ्लावर मेहंदी डिजाइंस को बना सकती हैं। इसके लिए आपको छोटे-छोटे रोज फ्लावर हाथों में बनाने हैं इसके आसपास जाली के डिजाइंस को क्रिएट करना है। पत्तियां बनानी हैं आप चाहे तो अपने पति के नाम के अक्षर से डिजाइन बना सकती हैं। फिर उसकी आउटलाइन करनी है। इस तरीके से डिजाइन बन जाएगा। आप इसे पैरों पर भी बना सकती हैं। मार्केट में लगाने जाएंगी तो इसी डिजाइन के आपको 250 से 500 रुपये देने पड़ेंगे।

लोटस फ्लावर मेहंदी डिजाइन (Lotus Mehndi Designs For Feet)

अगर आपको ज्यादा हैवी मेहंदी पैरों में नहीं लगवानी तो इसकी जगह आप सिंपल मेहंदी लगवा सकती हैं। इसके लिए आप लोटस फ्लावर के डिजाइंस (राजस्थानी मेहंदी) को पैरों के बीचो-बीच क्रिएट करें। इसके बाद उसकी मोटी-मोटी आउटलाइन करें। आप इसके आसपास जाली के डिजाइन को भी बना सकती हैं। फिर मोर बनाएं और डिजाइन को कंप्लीट करें। इस तरीके से आपके पैरों पर मेहंदी लग जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Fचिकनकारी कुर्ती के साथ वियर करें ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के ये ट्रेंडी डिजाइन, दिखेंगी खूबसूरत

हाफ कट फ्लावर डिजाइन (Flower Mehndi Designs For Hand)

floral mehndi designs for back hand
floral mehndi designs for back hand

बेल के अलग-अलग डिजाइंस काफी चल रहे हैं आप भी इस हाफ कट फ्लावर मेहंदी डिजाइन को लगा सकती हैं। इसमें एक हाफ राउंड बनाकर (मेहंदी डिजाइन) उसके पास फ्लावर के डिजाइन को क्रिएट किया गया है। फिर पत्तियां बनाई गई हैं। आप भी इसे ऐसे ही बनाएं। इस तरीके की बेल हाथ के पीछे वाले हिस्से पर काफी अच्छी लगेगी। पैरों में ये साइड में क्रिएट कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Eye Makeup For Beginners: काजल पेंसिल की मदद से केवल 5 मिनट में क्रिएट किए जा सकते हैं ये मेकअप लुक्स

इस तरीके से आप फ्लोरल मेहंदी डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इससे हाथ और पैर दोनों सुंदर लगेंगे।

उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |

Exit mobile version