Site icon Uprising Bihar

Beautiful Nose Ring Designs : खूबसूरत नथों के ये डिजाइन जिनके बिना अधूरी है हर दुल्हन

नथों के ये designs जो बनायेंगे आपको royal bride

beautiful nose ring designs
beautiful nose ring designs

एक दुल्हन के लिए उसकी jewellery बहुत जरूरी होती है। वो चाहे कितना भी श्रृंगार कर ले लेकिन नथ के बिना उसका श्रृंगार हमेशा अधूरा रहता है। वैसे तो नथें के कई  designs available हैं लेकिन भारत मे कुछ खास तरीके की नथें ज्यादा popular हैं।

भारत का bridal fashion अपने आप मे काफी famous है।  ठीक उसी तरह नथों के अलग-अलग डिजाइन भी उसका हिस्सा हैं। क्योंकि भारत मे बहुत सारे cultures हैं उसी तरह नथों के कई सारे style हर राज्य के हिसाब से अलग-अलग हैं। जैसे पहाड़ी महिलाएं अपनी नाक मे बड़ी नथ पहनतीं हैं।

महाराष्ट्र और तमिल नाडु मे नथ मोती से जुड़ी होती है और इसका shape भी छोटा होता है। वहीं उत्तर भारत की मेघवाल समुदाय की महिलाएं बड़ी नथ पहनतीं हैं। इनकी नथ का आकार उनके सामाजिक ओहदे पर निर्भर करता है।

इसे भी पढ़ेंEarring Designs: क्लासी लुक के लिए ऑफिस में पहनें ये इयररिंग्स

अभिनेत्रियों ने भी नथों को हमेशा से ही style के साथ carry किया है। आपको याद होगा जब विद्या बालन ने सोनम कपूर को follow करते हुऐ, Cannes के red carpet पर अपनी साड़ी पर नथ के desi look को पेश किया था। अगर आप भी नथ से अपने look मे experiment करना चाहतीं हैं तो आपके लिए नथों के style के बारे मे जानने बेहद जरूरी है।

बड़ी निजामी नथ

beautiful nose pin design
beautiful nose pin design

भारत की पारंपरिक नथों मे से एक बड़ी निजामी नथों का कोई मुकाबला नहीं है। ये नथ हल्के मोती और हीरों से जड़ी होती है। पूरे भारत मे इसे पहना जाता है। अगर आप Sabyasachi और Kishandas jeweller के collection को देखतीं हैं तो आपको बड़ी निजामी नथ की खूबसूरती के बारे मे पता चलेगा।

इसे भी पढ़ेंNew Gold Earrings | गोल्ड के नए इयररिंग्स आपके लुक को बदल देंगे

छोटी traditional नथ

most attractive nose piercing
most attractive nose piercing

छोटी नथ bollywood की हमेशा से ही पहली पसंद रही है। ये नथ हल्के काजू की shape जैसी होती है। पारंपरिक तौर पर ये हमेशा gold से ही बनती है। लेकिन इसे पहनने का तरीका अलग-अलग है। आजकल छोटी नथ को लटकन के साथ पहना जाता है जो सीधे बालों के जूड़े से जुड़ा होता है। आप फिल्म बाजीराव मस्तानी मे दीपिका पादुकोण का छोटी नथ वाला look देख सकते हैं। जिसमे वो उनकी नथ बेहद ही खूबसूरत लग रही है।

पारंपरिक मराठी ब्राह्मणी नथ

prettiest nose rings
prettiest nose rings

India मे नथ को पहनने का style अलग-अलग है। जिसमे मराठी नथ को खूबसूरती के साथ पहना जाता है। अगर आपकी नथ मे मोती जड़े हों तो इसकी सुंदरता दो गुना बढ़ जाती है। ये छोटी shape वाली नथ का style मराठी culture मे पहनी जाने वाली नथ से लिया गया है। इसलिये इसे मराठी नथ कहते हैं।

आपने बड़े पर्दे पर मराठी नथ मे रानी मुखर्जी और नम्रता स्रिधोरकर को जरूर देखा होगा। अगर आज की मराठी ब्राह्मणी नथ की बात करतीं हैं तो आप विद्या बालन को देख लीजिए Cannes के red carpet पर उन्होंने इसका update version पेश किया था।

हीरे-मोतियों से जड़ी हुई बड़ी नथ

a beautiful ring
a beautiful ring

नथों के style के लिए हमे अपनी multicultural society का शुक्रिया अदा करन चाहिए। हमारे culture मे large hoop वाली नथें अलग-अलग डिजाइन मे available हैं। जब भी दुल्हन की नथ की बात होती है तो दुल्हन के गहनो मे नथ सबसे पहले आती है। नथों का चलन हमरी society मे पीढ़ीयों से चला आ रहा है जो एक पीढ़ी से दूसरी पढ़ी के पास पहुंचता है।

हल्की जड़ी हुई नथ

piercing names on nose
piercing names on nose

नथ का hoop उसे एक अलग look देता है। जैसे-जैसे उसके hoop की shape बदलती जाती है, नथ के look की खूबसूरती भी अलग-अलग रूप मे सामने आती है। आपके लिए सफेद कुंदन से जड़ी नथ best रहेगी। Function चाहे जो भी हो mini hoop नथ हमेशा आपको एक stunning look देगी। इसे पहनकर आपको बिलकुल ऐसा नहीं लगेगी कि आपने कुछ ज्यादा पहना है।

उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें  Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

Exit mobile version