Site icon Uprising Bihar

देखें मंडला आर्ट मेहंदी के ये लेटेस्ट डिजाइंस

मेहंदी लगाने के लिए आजकल मंडला आर्ट डिजाइन काफी पसंद किया जा रहा है।

mehndi designs for wedding simple
mehndi designs for wedding simple

शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में मेंहदी तो हर शादी के फंक्शन में लगाई जाती है। वहीं आजकल मंडला आर्ट काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि यह डिजाइन बेहद पुराना है और हमेशा एवरग्रीन रहता है, लेकिन बेहद बारीकी से बना ये डिजाइन काफी खूबसूरत नजर आता है। बता दें कि हिंदू और बौद्ध धर्म में मंडला का मतलब होता है ‘घेरा’ यानी सर्कल। हमारी तरह अगर आप भी मंडला आर्ट को पसंद करती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको दिखाने वाले हैं मंडला आर्ट मेहंदी के लेटेस्ट और नए डिजाइन, जिसे इस वेडिंग सीजन आप भी कर सकती हैं ट्राई और बढ़ा सकती हैं अपने हाथों की शोभा।

सिंपल मंडला आर्ट मेहंदी

कई बार हम और आप सिंपल स्टाइल की मेहंदी पसंद करते हैं। वहीं तरह की मेहंदी काफी खूबसूरत भी लगती हैं। ऐसी सिंपल मेहंदी के साथ आप उंगलियों को ऐसे भर सकती हैं। साथ ही आप चाहे तो केवल उंगलियों पर जाल डिजाइन भी बना सकती हैं। इसके अलावा आप चाहे तो हाथ में गोल टिक्की बना कर उसके आस-पास मंडला आर्ट कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें :पैरों की उंगलियों पर खूब जचेंगे मेहंदी के ये डिजाइंस

जाल मेहंदी के साथ मंडला आर्ट

Mandala art with mesh mehndi
Mandala art with mesh mehndi

भरे हाथों वाली मेहंदी तो सभी को लगाना बेहद पसंद होता है। इसमें आप अपने हाथों की उंगलियों पर ऐसा लाइन डिजाइन बना सकती हैं अन्यथा आप चाहे तो हथेली पर जाल डिजाइन को भी बनाकर छोड़ सकती हैं। साथ ही आप चाहे तो इस तरह का डिजाइन अपनी शादी के लिए भी चुन सकती हैं और इसे अपने हिसाब से कस्टमाइज करवा सकती हैं। (जाल मेहंदी डिजाइन)

 फूल डिजाइन मेहंदी 

mehndi designs for wedding party
mehndi designs for wedding party

इस तरह की मेहंदी लगाना बेहद आसान होता है। बता दें कि इस तरह का डिजाइन देखने में जितना क्लासी नजर आ रहा है, बनाने में उतना ही आसान है। इसे और भरा-भरा बनाने के लिए आप हथेली पर भी ऐसा ही डिजाइन बनाकर ब्रेसलेट लुक दे सकती हैं।

इसे भी पढ़ें :सगाई के मौके पर दुल्हन के हाथों की शोभा बढ़ाएंगी मेहंदी की ये 5 डिजाइंस

भरी उंगलियों के साथ

mehndi designs for wedding function
mehndi designs for wedding function

अगर आप उंगलियों को भरा हुआ बनाना चाहती हैं तो इस तरह से हाथों एक लिए छोटे साइज का मेहंदी डिजाइन बनाए। आप चाहे तो ऐसा डिजाइन फ्रंट हैंड के लिए भी बनवा सकती हैं। साथ ही इसमें मंडला आर्ट को बनाने के लिए आप ब्लैक कलर की मेहंदी को भी चुन सकती हैं।

उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें  Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

Exit mobile version