
बिहार में चल रही लू की वजह से अप्रैल के महीने में ही अधिकतम तापमान ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राज्य के कई जिलों का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। तापमान में दिनों-दिन वृद्धि हो रही है। बढ़ते तापमान की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक यही स्थिति बने रहने की संभावना जताई है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो-तीन दिन तक यही स्थिति बनी रहेगी। केंद्र के मुताबिक, बुधवार को भी प्रदेश के कई जिलों में लू चली। लू की वजह से दोपहर में बहुत कम लोग सड़कों पर निकल रहे हैं। आज भी पटना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा है। बता दें, मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि सोमवार को ये 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
मुजफ्फरपुर – पांचवी कक्षा तक स्कूल बंद करने के आदेश
बिहार में गर्मी का सितम जारी है। मुजफ्फरपुर में लू के चलते डीएम ने पांचवीं तक के स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया है। गर्मी के चलते बच्चों की तबीयत बिगड़ रही थी। तापमान 40 के पार चल रहा है।
पूरे बिहार में गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। राज्य क 25 से ज्यादा जिलों में प्रचंड गर्मी है। और लू चल रही लू है। भीषण गर्मी को देखते हुए मुजफ्फरपुर में पांचवीं कक्षा सतक के स्कूल बंद करने के आदेश हैं।