Bell Mehndi Design, Keri Mehndi Design For Back Hand, Keri Mehndi Design With Flower-Leaf, Lattice Keri Mehndi Design, Mehndi Design Easy And Beautiful, Mehndi Design Simple Front Hand, Mehndi Designs Front Hand, जालीदार केरी मेहंदी डिजाइन, फूल-पत्ती के साथ केरी मेहंदी डिजाइन, बेल मेहंदी डिजाइन, बैक हैण्ड के लिए केरी मेहंदी डिजाइन
मेहंदी के डिजाइन को चुनने के लिए लेटेस्ट मेहंदी डिजाइंस पर एक नजर जरूर डालें। साथ ही आप हाथों के आकार के हिसाब से ही मेहंदी का डिजाइन चुनें।

शादी का दिन हर दुल्हन के लिए खास होता है और इस दिन पर ब्राइडल मेहंदी हाथों पर लगाई जाती है। हालांकि इसके लिए आपको कई डिजाइंस आसानी से ऑनलाइन नजर आ जाएंगे, लेकिन आजकल केरी के डिजाइन की मेहंदी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाने लगा है।
कहा जाता है कि हर शुभ मौके पर हाथों पर मेहंदी लगानी चाहिए। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं केरी मेहंदी के कुछ खास और आसान डिजाइंस जो खासकर होने वाली दुल्हन के हाथों की शोभा बढ़ाएगी। साथ ही बताएंगे मेहंदी से जुड़े कुछ खास टिप्स।
जालीदार केरी मेहंदी डिजाइन
केरी के डिजाइन के साथ आप जाल के डिजाइन को बना सकती हैं। अगर आपके हाथ लम्बे हैं तो जाल के लिए आप चौड़े पैटर्न ही बनाएं, लेकिन अगर आपके हाथ चौड़े हैं तो आप बारीक डिजाइन के जाल को हाथों पर बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: ये मेहंदी डिजाइन जिससे आप सिर्फ 5 मिनट में बना सकते हैं।
बैक हैण्ड के लिए केरी मेहंदी डिजाइन

हाथों के बैक साइड पर केरी के लिए आप बेल के डिजाइन को बना सकती हैं। क्योंकि यह ब्राइडल मेहंदी है तो आप कोशिश करें कि भरा-भरा और क्लीन मेहंदी का पैटर्न ही बनाएं। इसके लिए आप फूल-पत्ती, मंडला आर्ट जैसे कई अन्य डिजाइन को केरी के साथ में बना सकती हैं।
बेल मेहंदी डिजाइन

ब्राइडल मेहंदी के लिए फ्रंट हैण्ड में अगर आप बेल बनाने का सोच रही हैं तो इसके लिए आप डार्क कलर की मेहंदी का इस्तेमाल करें। वहीं इसके लिए आप कोशिश करें कि बेल के डिजाइन के आलावा बाकी की उंगलियों पर भी बारीक या छोटे पैटर्न बनायें। लम्बे हाथों पर इस तरह का डिजाइन खूबसूरत नजर आता है।
इसे भी पढ़ें: Golden Engagement Rings : ये सोने के इंगेजमेंट रिंग्स देख आपकी आंखे खु…
फूल-पत्ती के साथ केरी मेहंदी डिजाइन

फूल-पत्ती में आपको कई अन्य डिजाइंस आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन केरी के साथ बना रही हैं तो केरी डिजाइन के आउटलाइन के लिए आप फूलों के पंखुड़ी के डिजाइन को बना सकती हैं। इस तरह का मेहंदी डिजाइन खासकर चौड़े हाथों पर बेस्ट नजर आता है।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |