
Mehndi Back Hand Design, Mehndi Design, Mehndi Design New, Mehndi Design Simple, Mehndi Designs Back Hand, Mehndi Designs Full Hand, Mehndi Easy Design, Mehndi Full Hand Design, Mehndi New Design, Mehndi Simple Design, X Mehndi Designs, ज्वेलरी डिजाइन मेहंदी, साइड बेल मेहंदी डिजाइन, सिंगल X मेहंदी डिजाइन
हाथों में मेहंदी लगाने के आसान और खूबसूरत डिजाइंस की तलाश कर रही हैं, तो आपको एक बार आर्टिकल में लिखी हुई डिजाइंस पर गौर फरमाना चाहिए।

X Mehndi Designs : मेहंदी हाथों में लगे या पैरों में, बालों में लगे या फिर शरीर के किसी और अंग में, त्वचा और बालों की खूबसूरती बढ़ाने में इसका बड़ा योगदान रहा है। अगर हाथों की मेहंदी की बात करें तो अब इसमें आपको डिजाइंस की एक कैटलॉग मिल जाएगी। आप किसी भी तरह से और किसी भी आकार-प्रकार से मेहंदी हाथों में लगा सकती हैं। हम पहले भी मेहंदी पर दर्जनों आर्टिकल्स कर चुके हैं और आपको तरह-तरह के आकार-प्रकार से मेहंदी डिजाइंस को बनाना सिखा चुके हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप अंग्रेजी के एल्फाबेट X से कैसे मेहंदी की खूबसूरत डिजाइंस बना सकती हैं।
आपको बता दें कि आप X को ही कई आकार-प्रकार से बना सकती हैं। भारतीय मेहंदी डिजाइंस में आपको जाल डिजाइंस बहुत देखने को मिलेंगे और इस डिजाइन को आप X की मदद से बना सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप सिंगल, डबल और ट्रिपल X की मदद से कौन-कौन सी मेहंदी डिजाइंस हाथों पर लगा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Latest Maang Tikka : चौड़े माथे के लिए परफेक्ट रहेंगे मांग टीके के ये डिजाइंस (These designs of Maang Tikka will be perfect for wide forehead)
X Mehndi Designs: सिंगल X मेहंदी डिजाइन
आप ऊपर जो तस्वीर देख रही हैं, उसमें आप साफ देख सकती हैं कि हथेली के केंद्र बिंदु को क्रॉस करती हुई दो लाइन जा रही हैं और फिर चारों खानों में अलग-अलग डिजाइन बनाई गई है। मेहंदी की यह डिजाइन आप खुद भी ट्राई कर सकती हैं। अगर आपको थोड़ी बहुत भी कीप चलानी आती है, तो आप इस डिजाइन को हाथों में उकेर सकती हैं। इसके लिए आप आसान चेक या फिर कैरी डिजाइंस का चुनाव कर सकती हैं।
अगर आपकी हथेली बड़ी तो यह डिजाइन आपके हाथों पर बहुत जंचेगी। छोटी हथेली वाले लोग इस डिजाइन को यदि आपने हाथों पर लगा लेते हैं, तो इससे आपके हाथ भरे-भरे और छोटे नजर आएंगे। इस मेहंदी डिजाइन की यह भी खासियत है कि बहुत कम समय और बिना ज्यादा दिमाग लगाए ही आप इस डिजाइन को हाथों पर उकेर सकती हैं।

डबल X मेहंदी डिजाइन
इस तस्वीर में आप देख रहे होंगे तो आपको मल्टीपल क्रॉस नजर आ रहे होंगे। मगर इस बात पर भी गौर करें कि हर खाना बराबर आकार का है। ऐसा केवल वही मेहंदी आर्टिस्ट लगा सकता है , जिसके हाथ इस कला में बहुत अधिक सधे हुए होंगे। यदि आप मेहंदी लगाने की कला में बहुत माहिर नहीं हैं, तो आपको हथेली के दोनों तरफ एक आकार के दो क्रॉस बनाने चाहिए जिनकी रेखा एक-एक रेखा ऊपर और नीचे एक दूसरे को काट रही हो
और बीच में ईंट का आकार बन रहा हो। इसके बाद आप ईंट के अंदर भी एक क्रॉस बना सकती हैं। यह आपको तय करना है कि आपको सिंपल लाइन खींच कर क्रॉस बनाना है या फिर फूल-पत्ती की बेल बनाकर क्रॉस बनाना है।
इसे जरूर पढ़ें- बहुत सिंपल हैं अरेबिक मेहंदी के ये लेटेस्ट डिजाइंस, आप भी करें ट्राई

X Mehndi Designs: ट्रिपल X मेहंदी डिजाइन
ऊपर तस्वीर में दिख रही मेहंदी के लिए आप हथेली के बीचों बीच तीन X एक दूसरे की रेखा को काटते हुए बनाएं। इसके बाद आप दोनों किनारों पर 2-2 X एक दूसरे की रेखा को टच करते हुए बनाएं। फिर जब हथेली पर सुंदर सा जाल बन जाए तो आप उसे अन्य डिजाइन से भर सकती हैं। वैसे तो यह मेहंदी डिजाइन छोटे और बड़े किसी भी आकार के हाथों पर आप बना सकती हैं, मगर बेहतर होगा कि बड़ी हथेली वाले हाथों पर आप यह मेहंदी डिजाइन लगाएं। अब आ चाहें तो हर जाल के अंदर एक छोटा सा कोई मोटिफ डिजाइन बना दें। इससे आपके हाथ भरे हुए भी नजर आएंगे और सुंदर भी लगेंगे।
X मेहंदी डिजाइन
अगर आप भी कम समय और मेहनत में लगने वाली मेहंदी डिजाइन तलाश रही हैं, तो ऊपर X एल्फाबेट की मदद से बनने वाली मेहंदी डिजाइन को एक बार ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की मेहंदी आप तीज-त्योहार या फिर किसी शादी -विवाह के अवसर पर लगा सकती हैं। आप इन मेहंदी डिजाइंस को खुद भी लगा सकती हैं , बस आपको कीप अच्छे से चलानी आती हो। यह मेहंदी डिजाइन छोटे कोन से भी लग जाएगी और यह थोड़ी बोल्ड होती है, तो रचने के बाद बहुत ही खूबसूरत लगती है।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |