
Jaal Mehndi Design For Fingers, Latest Mehndi Designs, Latest Mehndi Designs 2024, Leaves Mehndi Design, Mehndi Design Easy, Mehndi Design For Arms, Mehndi Design Photo, Mehndi Design Photo 2024, New Mehndi Design, Turkish Mehndi Art, अरेबिक चेन मेहंदी डिजाइन, अरेबिक फूल मेहंदी डिजाइन, कर्व टर्किश मेहंदी डिजाइन, जाल मेहंदी डिजाइन, झरोखा मेहंदी, न्यू मेहंदी डिजाइन, पत्तीट मेहंदी डिजाइन, मेहंदी डिजाइन कैसे बनाएं, मेहंदी डिजाइन फोटो 2024
हाथों में टर्किश मेहंदी डिजाइन लगाएंगी, तो आपके हाथों की खूबसूरती को निहारते रह जाएंगे सब लोग।

मेहंदी लवर महिलाएं हमेशा ही मेहंदी की नई डिजाइंस की तलाश में रहती हैं। खासतौर पर शादी या त्योहारों पर उन्हें यदि मेहंदी लगानी है, तो हर बार नई डिजाइन की तलाश उन्हें रहती है। ट्रेडिशनल भारतीय अंदाज की मेहंदी डिजाइंस में भी बहुत वैरायटी हैं, मगर आप इस वेडिंग सीजन कुछ नया और सबसे हट कर ट्राई करना चाहती हैं, तो आज हम आपको टर्किश मेहंदी के कुछ डिजाइंस दिखाएंगे, जिन्हें आप हाथों और पैरों दोनों पर लगवा सकती हैं।
क्या है टर्किश मेहंदी की खासियत ?
विश्व के मानचित्र में टर्की एक छोटा सा देश है, जिसकी आधी धरती एशिया महाद्वीप में है और आधी यूरोप महाद्वीप में है। इसलिए यहां की कला शैली में इस्लामिक और पश्चमी दोनों की छाप नजर आती है। टर्की में ओटोमन कला प्रसिद्ध है। आपको यहां की पेंटिंग से लेकर कालीन, कपड़ों और खिड़की दरवाजों पर भी यह कला देखने को मिल जाएगी। इसमें ज्यामितीय पैटर्न और डिजाइंस में रंग, रेखा और लय का बहुत अच्छा संतुलन बैठाया जाता है। इसके साथ ही टर्किश कला में आपको नेचर खूब देखने को मिलेगा।
आपको जानकर हैरानी होगी कि टर्की में भी शादी से पहले मेहंदी की रस्म होती है। इस रस्म में दुल्हन के हाथों में मेहंदी लगाई जाती है और दुल्हे के हाथों की सबसे छोटी उंगली में भी मेहंदी लगाई जाती है। यहां की मेहंदी में आपको ओटोमन कला जरूर देखने को मिलेगी और यह आपको पसंद भी आएगी। इसलिए आप भी शादी के अवसर पर अपने हाथों में टर्किश मेहंदी डिजाइन लगवा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Karva Chauth (2024) Mehndi : इस करवा चौथ में बढ़ाए अपने हाथों की खूबसूरती,करे ट्राई ये मेहँदी डिज़ाइन
कर्व टर्किश मेहंदी डिजाइन
अगर आपको बहुत ज्यादा हैवी मेहंदी डिजाइन हाथों पर नहीं लगवानी है, तो आपको ऊपर तस्वीर में दिखाई गई मेहंदी डिजाइन का चुनाव करना चाहिए। इसमें आप फूल पत्ती के साथ ही घुमाओदार टोम्ब भी देख सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन को आप कम समय में हाथों पर लगवा सकती हैं।

फूल और पत्ती वाली टर्किश मेहंदी डिजाइन
तर्किश मेहंदी घुमावदार होती है। पूरी मेहंदी डिजाइन ही कर्व पर टिकी होती है।आप कर्व को भरने के लिए फूल-पत्ती की बेल बना सकती हैं। कर्व में भी आप अच्छी-अच्छी डिजाइन बना सकती हैं और इसे हाथों में जिग-जैग अंदाज में आप बना सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न ड्रेस, ये नेकलेस आपके लुक को बनाएंगे स्टाइलिश

झरोखा मेहंदी
टर्किश आर्ट में आपको झरोखे भी खूब देखने को मिलेंगे और यह उनकी वास्तुकला का एक हिस्सा हैं। इसलिए इस शैली को आप उनकी मेहंदी आर्ट में भी देख सकती हैं। इस डिजाइन का एक नमूना आप ऊपर दिखाई गई तस्वरी में देख सकती हैं। इसमें आपको कर्व एवं झरोखा के साथ इंट्रीकेट डिजाइन देखने को मिल रही है। इस डिजाइन को आप थोड़ा भारतीय टच भी दे सकती हैं और इसमें केरी या फिर मोर आदि डिजाइन बना सकती हैं।

जाल मेहंदी डिजाइन
टर्किश कला शैली में आपको जाल भी देखने को मिलेगा। जाल आर्ट इस्लामिक आर्ट की मुख्य शैली भी कही जा सकती है। मेहंदी में भी यह आपको देखने को मिलेगी। ऊपर वाली तस्वरी में आप इसकी झलक देख भी सकती हैं। यहां आपको फूल, केरी के साथ जालदार डिजाइन देखने को मिलेगी। आप भी इस तरह की मेहंदी डिजाइन लगवा सकती हैं। यह थोड़ी सी घनी नजर आएगी और हाथ भरे-भरे दिखेंगे।

पत्ती मेहंदी डिजाइन
आप तरह-तरह के कर्व से नई-नई मेहंदी डिजाइन हाथों पर बना सकती हैं। इस तस्वीर में आप देख भी सकती हैं है कि छोटी-छोटी पत्तियों की मदद से कितनी खूबसूरत डिजाइन हाथों में उकेरी गई है। इस तरह की मेहंदी डिजाइन आप किस भी अवसर पर हाथों में लगवा सकती हैं।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |